• 26/08/2022

एक ही परिवार के 6 लोगों की संदिग्ध मौत, घर में मिला शव, छोटी बच्ची का आज था जन्मदिन

एक ही परिवार के 6 लोगों की संदिग्ध मौत, घर में मिला शव, छोटी बच्ची का आज था जन्मदिन
Spread the love

हरियाणा के अंबाला में एक ही परिवार के 6 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही पुलिस के साथ ही सीन ऑफ क्राइम की टीम भी मौके पर पहुंची। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों में एक छोटी बच्ची भी है जिसका आज जन्मदिन था।

मामला अंबाला जिले के बुलाना गांव का है। पड़ोसियों ने बताया कि मृतक की बेटी का फोन आया कि घर पर कोई भी फोन नहीं उठा रहा है। घर जाकर उन्होंने दरवाजा खटखटाया लेकिन किसी ने भी न तो दरवाजा खोला और न ही कुछ कहा। जिसके बाद रिश्तेदारों को इसकी जानकारीम दी गई। बाद में दरवाजा खोला गया तो पति-पत्नि का शव बिस्तर पर पड़ा था। दूसरे कमरे में उनके बच्चों के शव थे।

मृतकों में 65 वर्षीय संगत राम, उनकी पत्नि महिंद्रो कौर, पुत्र सुखविंदर सिंह और उसकी पत्नी रीना, उनकी 5 वर्षीय पुत्री आशु और 7 वर्षीय पुत्री जस्सी है।

फिलहाल पूरे परिवार की मौत किन कारणों से हुई अभी इसका पता नहीं चल पाया है। मामले में पुलिस गांव वालों से और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस से आजाद हुए गुलाम नबी, सोनियो को भेजा इस्तीफा, राहुल गांधी पर लगाए कई गंभीर आरोप

Related post

जीजामगांव के नवीन आईटीआई में शुरू हुआ ‘मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल’ ट्रेड; युवाओं के लिए रोजगार के खुलेंगे नए द्वार….

जीजामगांव के नवीन आईटीआई में शुरू हुआ ‘मैकेनिक इलेक्ट्रिक…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध…
CM साय आज लेंगे उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक,ग्रीन स्टील एंड माइनिंग समिट में भी होंगे शामिल

CM साय आज लेंगे उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक,ग्रीन…

Spread the loveरायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11:30…
‘आजादी की धुन’ स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का सुनहरा अवसर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

‘आजादी की धुन’ स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान…

Spread the love‘आजादी की धुन’ में इतिहास का गौरव, वर्तमान का कर्तव्य और भविष्य का संकल्प : मुख्यमंत्री साय मुख्यमंत्री  साय…