• 26/08/2022

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्म फरोशी का कारोबार, 4 युवतियां और 3 युवक गिरफ्तार

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्म फरोशी का कारोबार, 4 युवतियां और 3 युवक गिरफ्तार
Spread the love

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे जिस्म फरोशी के धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापा मारकर 4 युवतियों और 3 युवकों को गिरफ्तार किया है।

मामला रायगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित लोटस स्पा सेंटर का है। पुलिस को यहां लंबे समय से स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस की टीम ने आज मौके पर दबिश दी। जहां 4 युवतियां और 3 युवक आपत्तिजनक हालत में पाए गए।

गिरफ्तार की गई 3 युवतियां पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग की हैं। वहीं एक ओडिशा के संबलपुर की रहने वाली है। जबकि पकड़े गए युवक रायगढ़ के चक्रधर नगर और कोतरा रोड के हैं और 1 बरगढ़ का रहने वाला है। मामले में पुलिस ने सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा 109 के तहत कार्रवाई की है।

बताया जा रहा है कि स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट ओडिशा के संबलपुर की रहने वाली राखी दास नाम की एक महिला चलाती है। जो कि छापा पड़ने की खबर के बाद से फरार है।

इसे भी पढ़ें : एक ही परिवार के 6 लोगों की संदिग्ध मौत, घर में मिला शव, छोटी बच्ची का आज था जन्मदिन

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस से आजाद हुए गुलाम नबी, सोनियो को भेजा इस्तीफा, राहुल गांधी पर लगाए कई गंभीर आरोप

Related post

रेलवे में सिर्फ 45 पैसे में ₹10 लाख का बीमा, टिकट बुक करते समय न करें ये गलती

रेलवे में सिर्फ 45 पैसे में ₹10 लाख का…

Spread the love नई दिल्ली ट्रेन का टिकट बुक करते समय अगर आप 500, 1000 या उससे भी ज्यादा रुपये खर्च कर…
AI को गाली देने पर बैन होगा अकाउंट? Anthropic के नए नियमों से मची चर्चा

AI को गाली देने पर बैन होगा अकाउंट? Anthropic…

Spread the loveनई दिल्ली ChatGPT या Claude से जवाब पसंद नहीं आया तो क्या आप उसे गाली दे सकते हैं? AI…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया 2027 का हॉलिडे कैलेंडर, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया 2027 का हॉलिडे कैलेंडर,…

Spread the loveबिलासपुर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने साल 2027 के लिए छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। हाईकोर्ट ने पूरे साल…