• 31/07/2025

सावधान: कबूतरों को दाना डाला तो होगी जेल, हाईकोर्ट ने पुलिस को दिए FIR के निर्देश; जानें क्या है पूरा मामला

सावधान: कबूतरों को दाना डाला तो होगी जेल, हाईकोर्ट ने पुलिस को दिए FIR के निर्देश; जानें क्या है पूरा मामला
Spread the love

कबूतरों को दाना डालना भले ही कुछ लोगों के लिए पुण्य का काम हो, लेकिन यह अब शहरवासियों के लिए परेशानी और स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन गया है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) को कबूतरों को दाना डालने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया।

न्यायमूर्ति जी.एस. कुलकर्णी और न्यायमूर्ति आरिफ डॉक्टर की खंडपीठ ने पशु प्रेमियों के एक समूह की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि कबूतरों को दाना डालने की गतिविधि जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह सभी उम्र के लोगों के लिए संभावित स्वास्थ्य जोखिम का कारण बन सकता है।

👉🏽 इसे भी पढ़ें: अमेरिका लगाता है भारत के इन प्रोडक्ट पर 350% टैरिफ, कोरिया में 887 फीसदी तक; भारत ‘टैरिफ किंग’ या अमेरिकी आंकड़ों में विसंगति? 

इस महीने की शुरुआत में हाईकोर्ट ने BMC को शहर में पुराने ‘कबूतरखानों’ (कबूतरों को दाना डालने के स्थान) को गिराने से रोकने का आदेश दिया था। हालांकि, कोर्ट ने तब यह भी स्पष्ट किया था कि वह कबूतरों को दाना डालने की अनुमति नहीं दे सकता। इसके बावजूद, कोर्ट ने कहा कि लोग इन स्थानों पर कबूतरों को दाना डालना जारी रखे हुए हैं, जो कानून की अवहेलना है।

पीठ ने कहा, “हमारे पिछले आदेश में कबूतरों को दाना डालने और उनके जमावड़े का समर्थन करने वाली याचिकाओं को खारिज किया गया था। फिर भी, लोग इन गतिविधियों को जारी रख रहे हैं, जिससे स्थिति और जटिल हो गई है। यह कानून की घोर अवहेलना है।” कोर्ट ने BMC को निर्देश दिया कि ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उनके खिलाफ दंडात्मक कदम उठाए जाएं।

हाईकोर्ट के इस आदेश से साफ है कि मुंबई में कबूतरों को दाना डालने की प्रथा पर अब और सख्ती बरती जाएगी, ताकि जनस्वास्थ्य की रक्षा की जा सके। BMC को अब इस दिशा में त्वरित और प्रभावी कदम उठाने होंगे।

Related post

कबीरधाम को मिली शासकीय मेडिकल कॉलेज की सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता

कबीरधाम को मिली शासकीय मेडिकल कॉलेज की सौगात, उप…

Spread the loveमेडिकल कॉलेज खुलना जिले के विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एनएमसी ने 50…
महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान

महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को मिल रही नई दिशा, नियमित सहायता राशि से…
विश्व मंच पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छाप: प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री को भेंट की बस्तर की ढोकरा ट्री ऑफ लाइफ शिल्पकृति

विश्व मंच पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छाप: प्रधानमंत्री मोदी…

Spread the love00 प्रधानमंत्री की कूटनीतिक सौगात में शामिल हुई बस्तर की जनजातीय कला, मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की…