• 31/07/2025

सावधान: कबूतरों को दाना डाला तो होगी जेल, हाईकोर्ट ने पुलिस को दिए FIR के निर्देश; जानें क्या है पूरा मामला

सावधान: कबूतरों को दाना डाला तो होगी जेल, हाईकोर्ट ने पुलिस को दिए FIR के निर्देश; जानें क्या है पूरा मामला
Spread the love

कबूतरों को दाना डालना भले ही कुछ लोगों के लिए पुण्य का काम हो, लेकिन यह अब शहरवासियों के लिए परेशानी और स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन गया है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) को कबूतरों को दाना डालने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया।

न्यायमूर्ति जी.एस. कुलकर्णी और न्यायमूर्ति आरिफ डॉक्टर की खंडपीठ ने पशु प्रेमियों के एक समूह की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि कबूतरों को दाना डालने की गतिविधि जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह सभी उम्र के लोगों के लिए संभावित स्वास्थ्य जोखिम का कारण बन सकता है।

👉🏽 इसे भी पढ़ें: अमेरिका लगाता है भारत के इन प्रोडक्ट पर 350% टैरिफ, कोरिया में 887 फीसदी तक; भारत ‘टैरिफ किंग’ या अमेरिकी आंकड़ों में विसंगति? 

इस महीने की शुरुआत में हाईकोर्ट ने BMC को शहर में पुराने ‘कबूतरखानों’ (कबूतरों को दाना डालने के स्थान) को गिराने से रोकने का आदेश दिया था। हालांकि, कोर्ट ने तब यह भी स्पष्ट किया था कि वह कबूतरों को दाना डालने की अनुमति नहीं दे सकता। इसके बावजूद, कोर्ट ने कहा कि लोग इन स्थानों पर कबूतरों को दाना डालना जारी रखे हुए हैं, जो कानून की अवहेलना है।

पीठ ने कहा, “हमारे पिछले आदेश में कबूतरों को दाना डालने और उनके जमावड़े का समर्थन करने वाली याचिकाओं को खारिज किया गया था। फिर भी, लोग इन गतिविधियों को जारी रख रहे हैं, जिससे स्थिति और जटिल हो गई है। यह कानून की घोर अवहेलना है।” कोर्ट ने BMC को निर्देश दिया कि ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उनके खिलाफ दंडात्मक कदम उठाए जाएं।

हाईकोर्ट के इस आदेश से साफ है कि मुंबई में कबूतरों को दाना डालने की प्रथा पर अब और सख्ती बरती जाएगी, ताकि जनस्वास्थ्य की रक्षा की जा सके। BMC को अब इस दिशा में त्वरित और प्रभावी कदम उठाने होंगे।

Related post

27 सितंबर का पंचांग: पूर्वजों का तर्पण और पिंडदान, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय

27 सितंबर का पंचांग: पूर्वजों का तर्पण और पिंडदान,…

Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ…
Aaj Ka Rashifal: आज कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज कई राशियों की चमकेगी किस्मत,…

Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 27 सितंबर और दिन रविवार है. आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर,…
मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…