• 16/08/2025

Breaking: मंत्री मंडल विस्तार की तारीख तय, CM साय अचानक पहुंचे राजभवन, राज्यपाल को सौंपी मंत्रियों की सूची!

Breaking: मंत्री मंडल विस्तार की तारीख तय, CM साय अचानक पहुंचे राजभवन, राज्यपाल को सौंपी मंत्रियों की सूची!
Spread the love

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। जारी अटकलों के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अचानक राज्यपाल रमेन डेका से मिलने राजभवन पहुंचे। जहां उनकी राज्यपाल से मुलाकात हुई। माना जा रहा है कि राज्यपाल से चर्चा में मंत्रियों के शपथ ग्रहण की तारीख तय हो गई। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने संभावित मंत्रियों की सूची राज्यपाल को सौंप दी है। राजभवन से आज देर शाम या कल सुबह तक इसे लेकर ऐलान कर दिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक इससे पहले भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने कैबिनेट विस्तार को हरी झंडी दे दी थी। मुख्यमंत्री साय 21 अगस्त को जापान और दक्षिण कोरिया की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे। इससे पहले मंत्रियों को शपथ दिलाए जाने की अटकलें लगाई जा रही थी। हालांकि राज्यपाल से मुलाकात के बाद तस्वीरें लगभग साफ हो गई है।

14 सदस्यीय मंत्रिमंडल का प्लान

भाजपा संगठन के पदाधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि साय कैबिनेट को 14 सदस्यीय बनाने पर सहमति बन चुकी है। वर्तमान में मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 11 मंत्री हैं, और तीन नए चेहरों को शामिल कर कुल 14 मंत्रियों का फॉर्मूला अपनाया जाएगा। हरियाणा मॉडल की तर्ज पर यह निर्णय लिया गया है, जहां 90 विधानसभा सीटों वाले राज्य में 14 मंत्रियों की व्यवस्था है। मौजूदा मंत्रियों के विभागों में कोई बदलाव नहीं होगा, और उनकी कुर्सी सुरक्षित रहेगी।

सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन पर जोर

कैबिनेट विस्तार में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को प्राथमिकता दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, तीन नए मंत्रियों में एक सामान्य वर्ग, एक अनुसूचित जनजाति और एक पिछड़ा वर्ग से चुना जा सकता है। इसके साथ ही बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग से एक-एक मंत्री शामिल किए जाने की संभावना है। संगठन के दो और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की पसंद का एक मंत्री मंत्रिमंडल में शामिल होगा।

मंत्री बनने की रेस में ये नाम आगे

मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए कई विधायकों के नाम चर्चा में हैं। इनमें बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, कुरुद विधायक अजय चंद्राकर, दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल और आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब शामिल हैं। इनमें से तीन विधायकों को साय कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

हरियाणा फार्मूले से बनेंगे मंत्री!

वर्तमान में साय कैबिनेट में दो मंत्री पद खाली हैं, जिनमें एक पद बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद खाली हुआ था। तीसरा पद हरियाणा फॉर्मूले के तहत अतिरिक्त रूप से भरा जाएगा। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों को साधते हुए मंत्रिमंडल को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रहा है।

Related post

अत्याधुनिक हैंड हेल्ड एक्स-रे तकनीक से तेज हुई टीबी मरीजों की पहचान

अत्याधुनिक हैंड हेल्ड एक्स-रे तकनीक से तेज हुई टीबी…

Spread the love00 टीबी मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में बड़ा कदम, 90 शिविरों में 7 हजार से अधिक लोगों की जांच…
मत्स्य पालन बना ग्रामीण समृद्धि का सशक्त माध्यम

मत्स्य पालन बना ग्रामीण समृद्धि का सशक्त माध्यम

Spread the loveप्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से बढ़ रही किसानों की आय, आत्मनिर्भर बन रहे मत्स्यपालक मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
नैनो उर्वरकों से बढ़ रहा उत्पादन, मिट्टी संरक्षण को भी मिल रही मजबूती

नैनो उर्वरकों से बढ़ रहा उत्पादन, मिट्टी संरक्षण को…

Spread the loveआधुनिक कृषि तकनीकों से किसान बना रहे खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ रायपुर6/ कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों…