• 27/08/2023

सीएम भूपेश ने ED, IT और CBI को बताया लोकतंत्र के लिए खतरा, अडानी पर दिया ये सनसनीखेज बयान

सीएम भूपेश ने ED, IT और CBI को बताया लोकतंत्र के लिए खतरा, अडानी पर दिया ये सनसनीखेज बयान
Spread the love

छत्तीसगढ़ में चल रही ED की कार्रवाईयों के बीच एक बार फिर सीएम भूपेश बघेल ने सभी केन्द्रीय जांच एजेंसियों के ऊपर जमकर हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ED, CBI और IT लोकतंत्र के लिए खतरा बन गई है। केन्द्र में बैठी सरकार और भाजपा इसका दुरुपयोग कर रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण और सबूत यह है कि भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कल ही सरगुजा में कहा है कि आगे देखते जाइए दो महीने में और क्या-क्या होता है?

इसके साथ ही सीएम ने ऑनलाइन सट्टा ऐप ‘महादेव बुक’ मामले में भी ईडी पर राज्य सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाया है। उऩ्होंने कहा कि ये लोग एक विभाग में जाते हैं फिर दूसरे और वहां कुछ नहीं मिलने पर तीसरे विभाग में चले जाते हैं लेकिन इन्हें वहां भी कुछ नहीं मिलता। अभी ऑनलाइन ऐप पर चल रहा है। जिस पर राज्य सरकार पहले ही कार्रवाई कर चुकी है। लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया जा चुका है। इनका मकदस राजनीति है। मुख्य आरोपियों पर कार्रवाई करना इनका उद्देश्य नहीं है। शराब मामले में भी डीलर्स पर कार्रवाई नहीं की न ही उनकी संपत्ति जब्त और न ही उनकी गिरफ्तारी हुई जबकि वे ही मेन खिलाड़ी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में सरकार लगातार कार्रवाई कर बहुत सारे लैपटॉप, मोबाइल, गैजेट्स रुपये बरामद किए और कई लोगों की गिरफ्तारी हुई। इस मामले में जो दो लोग बाहर हैं ईडी उनको पकड़ने के लिए ताकत नहीं लगा रही है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र सभी जगहों से उन्होंने हजारों करोड़ लिया है। लेकिन कार्रवाई यहां क्यों? वे मुख्य आरोपी को पकड़ने की कोशिश नहीं कर रहे हैं बल्कि सरकार को बदनाम करना, सरकार औऱ कांग्रेस पार्टी में जो लोग काम कर रहे हैं ईडी उसको बाधित करने का काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि CAG की रिपोर्ट कहती है कि 2019-20 और 2021 में कोई गड़बड़ी नहीं हुई। वो भी भारत सरकार की एजेंसी है, लेकिन ED के नियम में जो संशोधन किया गया, उसके बाद उनको असीमित अधिकार मिल गया है। ED किसी को भी गिरफ्तार कर सकती है। किसी की चल-अचल संपत्ति जब्त कर सकती है। चल-अचल संपत्ति की छूटने की कोई संभावना नहीं है। अगर एक बार जेल गए तो बेल होने की कोई गुंजाइश नहीं है। डरा धमका कर मारपीट कर रात-रात भर जगाकर पूछताछ करते हैं। उसके बाद कहते हैं कि आपको जेल जाना है या जो पहले से टाइप किया हुआ पेपर है उसमें साइन करना है। इस तरह की स्थिति इन्होंने बनाकर रखी है।

मुख्यमंत्री ने कहा अभी आपने देखा एसईसीएल जो खुद ही कोयला का उत्खनन करता है। आज अडानी को रायगढ़ में 20 सालों के लिए खदान दिया गया है। छत्तीसगढ़ में बहुत सारी खदान है, जो उन्हें दी गई है। भारतीय जनता पार्टी को वोट देना सीधी-सीधी बात है अडानी को छत्तीसगढ़ को सौंप देना। चाहे वो कोयला खदान हो, आयरन ओर हो, चाहे ट्रेन या एयरपोर्ट हो सबके लिए यही स्थिति बन रही है। सीएम ने कहा कि आज जो कार्रवाई हो रही है केवल इसीलिए कि उनको हम कोयला खदान नहीं दे रहे।

सीएम ने कहा कि चिटफंड घोटाले की जांच को लेकर उन्होंने ED के अधिकारियों को कई बार पत्र लिखा है। गृहमंत्री, वित्त मंत्री, प्रधानमंत्री सबको पत्र लिखा। सीएम ने कहा कि रमन सिंह ने खुद कार्यालय खुलवाया था, बीजेपी के नेता ओपी चौधरी,कलेक्टर थे और रोजगार मेले का आयोजन किया गया था। सबको रोजगार मेले का सर्टिफिकेट बांटा गया और आम जनता का पैसा लूट कर लोगों को बाहर भगा दिया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्रवाई हमारे शासनकाल में हुई 700 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हुई और उस पैसे और संपत्ति को कुर्क करके वापस दिलाने का काम किया लेकिन वे लोग यहां से पैसा लेकर और दूसरे प्रदेशों में इन्वेस्ट किए हैं तो मनी लांड्रिंग का सबसे बड़ा केस तो यही है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी बिल्कुल मुद्दा विहीन हो गई है और वे अपनी हार स्वीकार कर ली है। भारतीय जनता पार्टी के दो मजबूत प्रकोष्ठ हैं ED और IT, उसके जरिए चुनाव लड़ाई लड़ रही है। जिस प्रकार से बातें चल रही है पाटन में विजय बघेल चुनाव लड़ेंगे। उसके बाद जिस तरह से 23 अगस्त की कार्रवाई हुई। ED कार्यालय से पाटन क्षेत्र के लोगों को फोन जा रहा है, उससे स्पष्ट हो गया है कि ED और IT ही पाटन में लड़ेगी और ना केवल पाटन में पूरे छत्तीसगढ़ में ED और IT ही चुनाव लड़ेगी।

Related post

ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी

ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’…

Spread the loveआधुनिक कृषि तकनीक से गांव की तस्वीर बदल रहीं हेमलता मनहर रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक…
नगरीय प्रशासन विभाग के नए संचालक महादेव क्षीरसागर ने ग्रहण किया पदभार

नगरीय प्रशासन विभाग के नए संचालक महादेव क्षीरसागर ने…

Spread the loveरायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के नए संचालक भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2011 बैच के अधिकारी निलेश कुमार महादेव…
ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति

ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर,…

Spread the loveरायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी ई-बसें नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव  सोनमणि बोरा एवं केन्द्रीय आवासन…