• 17/08/2025

Rape: जबरन बुर्का उतरवाया.. पीटा और फिर..; मां से बलात्कार के आरोप में बेटा गिरफ्तार

Rape: जबरन बुर्का उतरवाया.. पीटा और फिर..; मां से बलात्कार के आरोप में बेटा गिरफ्तार
Spread the love

मध्य दिल्ली के हौज काजी इलाके से एक दिल दहला देने वाली और रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 39 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 65 वर्षीय मां के साथ कथित तौर पर दो बार बलात्कार किया। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मां पर ‘चरित्रहीन’ होने का आरोप, पिता से मांगा तलाक

शिकायत के अनुसार, पीड़ित महिला अपने रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी पति, आरोपी बेटे और 25 वर्षीय छोटी बेटी के साथ हौज काजी में रहती है। उनकी एक बड़ी बेटी भी है, जो शादीशुदा है और पास के मोहल्ले में अपने ससुराल में रहती है। 17 जुलाई को पीड़िता अपने पति और छोटी बेटी के साथ सऊदी अरब में हज यात्रा पर गई थी। इस दौरान आरोपी ने अपने पिता को फोन कर मां पर ‘चरित्रहीन’ होने का आरोप लगाया और तुरंत दिल्ली लौटकर उन्हें तलाक देने की मांग की। उसने दावा किया कि बचपन में उसने अपनी मां के ‘अवैध संबंध’ देखे थे।

हज से लौटने के बाद शुरू हुआ उत्पीड़न

1 अगस्त को परिवार के दिल्ली लौटने के बाद आरोपी ने अपनी मां के साथ मारपीट शुरू की। शिकायत के मुताबिक, उसने मां का बुर्का उतरवाया, उन्हें कमरे में बंद किया और पीटा। उसने कहा कि वह उनकी ‘पुरानी गलतियों’ की सजा दे रहा है। डर और शर्मिंदगी के कारण पीड़िता ने पहले किसी को कुछ नहीं बताया और अपनी बड़ी बेटी के घर चली गई।

11 अगस्त को जब वह घर लौटीं, तो रात करीब 9:30 बजे आरोपी ने परिवार से कहा कि वह अपनी मां से अकेले में बात करना चाहता है। इसके बाद उसने मां को कमरे में बंद कर कथित तौर पर बलात्कार किया। उसने फिर दोहराया कि यह उनके ‘पिछले कर्मों’ की सजा है। 14 अगस्त की तड़के करीब 3:30 बजे आरोपी ने फिर से उनकी मां के साथ दुष्कर्म किया।

छोटी बेटी के हौसले ने दिलाई पुलिस तक पहुंच

घटना से सदमे में आई पीड़िता ने शुरुआत में डर और शर्म के कारण चुप्पी साधी और अपनी छोटी बेटी के साथ रहने लगी। लेकिन 14 अगस्त की दूसरी घटना के बाद उन्होंने अपनी छोटी बेटी को सारी बात बताई। बेटी ने मां को हिम्मत दी और दोनों हौज काजी थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है और फॉरेंसिक जांच जारी है। आरोपी, जिसकी पहचान मोहम्मद फिरोज उर्फ सुहेल के रूप में हुई है, स्नातक है लेकिन वर्तमान में बेरोजगार है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है ताकि आरोपी को कड़ी सजा मिल सके।

 

Related post

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है–…

Spread the loveरायपुर । जिन हाथों ने वर्षों से किसी का सहारा लिया, वही आज खुद गिलास उठाकर पानी पी रहे…
CG-मंत्रालय की स्टाफ बस में लगी आग, ड्यूटी खत्म कर कर्मचारियों को लेकर जा रही थी बस,फिर जो हुआ…

CG-मंत्रालय की स्टाफ बस में लगी आग, ड्यूटी खत्म…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के नवा रायपुर स्थित महानदी भवन के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कर्मचारियों…
आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर,…

Spread the loveरक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक, आपका रक्त किसी जरूरतमंद को दे सकता है नया जीवन…