• 25/08/2025

67 के बॉयफ्रेंड ने 30 साल की गर्लफ्रेंड पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, 37 साल छोटी प्रेमिका की मौत, बच्चा भी घायल, जानें क्या है मामला

67 के बॉयफ्रेंड ने 30 साल की गर्लफ्रेंड पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, 37 साल छोटी प्रेमिका की मौत, बच्चा भी घायल, जानें क्या है मामला
Spread the love

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के करेली बड़ी चौकी क्षेत्र में शनिवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। 67 वर्षीय जगन्नाथ मारकंडे ने अपनी 30 वर्षीय प्रेमिका पुष्पा मारकंडे की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी को शक था कि पुष्पा का किसी अन्य व्यक्ति से भी अफेयर चल रहा है। इस शक के चलते उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। हमले में पुष्पा का बच्चा भी घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम पुष्पा अपने बच्चे को गोद में लेकर यात्री प्रतीक्षास्थल की ओर जा रही थी। इसी दौरान, ग्राम हसदा निवासी जगन्नाथ मारकंडे, जो पेशे से किसान है, पहले से चाकू लेकर घात लगाए बैठा था। जैसे ही पुष्पा वहां पहुंची, उसने उसकी पीठ और पेट पर कई वार किए। इस हमले में पुष्पा का बच्चा भी घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को मगरलोड अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पुष्पा को मृत घोषित कर दिया। बच्चे का इलाज जारी है।

प्रेम प्रसंग और शक बना हत्या का कारण

सीएसपी रागिनी मिश्रा ने बताया कि पुष्पा का पति पिछले एक साल से रायपुर जेल में बंद है। इस दौरान जगन्नाथ पुष्पा के घर आता-जाता था और उसकी मदद करता था। इस बीच दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए। हालांकि, जगन्नाथ को शक था कि पुष्पा का किसी अन्य व्यक्ति से भी संबंध है। इसी शक में उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

पुलिस ने आरोपी जगन्नाथ मारकंडे के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 और 115(2) के तहत मामला दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…