• 31/08/2025

रेप के आरोपी डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके की जमानत याचिका खारिज, केस दर्ज होने के बाद से है फरार

रेप के आरोपी डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके की जमानत याचिका खारिज, केस दर्ज होने के बाद से है फरार
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी थाने में दर्ज रेप और आर्थिक शोषण के मामले में बीजापुर के डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके को जिला न्यायालय से झटका लगा है। जिला न्यायाधीश ताजुद्दीन आसिफ ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। सीएएफ की महिला आरक्षक ने रेप के साथ ही डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ आर्थिक शोषण का भी आरोप लगाया था। अपराध दर्ज होने के बाद से आरोपी डिप्टी कलेक्टर फरार है।

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप

मामला डौंडी थाने में दर्ज शिकायत से जुड़ा है, जिसमें पीड़िता ने डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, तीन बार जबरन गर्भपात कराने, और आर्थिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के तहत केस दर्ज किया गया है।

अदालत में पीड़िता ने सुनाई आपबीती

सुनवाई के दौरान आरोपी पक्ष के वकील ने दलील दी कि पीड़िता ने उइके को ब्लैकमेल करने के लिए झूठा केस दर्ज कराया है। हालांकि, पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने खुद पेश होकर अपनी पीड़ा और अन्याय को विस्तार से बयां किया। उनके द्वारा पेश किए गए तथ्यों और सबूतों, विशेष रूप से बैंक स्टेटमेंट, को देखते हुए न्यायाधीश ने जमानत याचिका खारिज कर दी।

पुलिस की तलाश तेज

डौंडी थाने की टीआई उमा ठाकुर ने बताया कि आरोपी दिलीप उइके फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम कई जगहों पर छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह मामला न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि आरोपी एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी है। पुलिस और प्रशासन इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related post

ब्रेकिंग : 3 रोजगार सहायक बर्खास्त, इस वजह से हुई सेवा समाप्त, जाने पूरा मामला…!!

ब्रेकिंग : 3 रोजगार सहायक बर्खास्त, इस वजह से…

Spread the loveरायपुर। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्राम पंचायत स्तर पर…
CG- कंट्रोल रूम में डॉयल 112 के आरक्षक ने की आत्महत्या, इस हाल में मिली लाश, मचा हड़कंप…

CG- कंट्रोल रूम में डॉयल 112 के आरक्षक ने…

Spread the loveधमतरी। जिले में डॉयल 112 के एक आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। रुद्री थाना…
Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, ASI, प्रधान आरक्षक और आरक्षक हुए इधर से उधर, देखें आदेश…!!

Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, ASI, प्रधान…

Spread the loveरायपुर। ग्रामीण जिला पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने 27 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश…