• 03/09/2025

रविंद्र चौबे पर होगी कार्रवाई! कांग्रेस की बैठक में अनुशासनहीनता का प्रस्ताव पारित, महंत की नेताओं से दो टूक- अपने-अपने चमचों को संभाल कर रखें

रविंद्र चौबे पर होगी कार्रवाई! कांग्रेस की बैठक में अनुशासनहीनता का प्रस्ताव पारित, महंत की नेताओं से दो टूक- अपने-अपने चमचों को संभाल कर रखें
Spread the love

पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविंद्र चौबे पर कार्रवाई की तलवार लटकने लगी है। ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान को लेकर पीसीसी द्वारा राजीव भवन में जिलाध्यक्षों की बैठक ली गई। जिलाध्यक्षों की बैठक में नेताओं ने चौबे के बयान को अनुशासनहीनता करार देते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान बैठक में अनुशासनहीनता के खिलाफ एक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

क्या था रविंद्र चौबे का बयान?

विवाद की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर रविंद्र चौबे के बयान से हुई। चौबे ने कहा था, “छत्तीसगढ़ की जनता आज भी भूपेश बघेल का नेतृत्व चाहती है।” इस बयान ने कांग्रेस के भीतर खासी हलचल मचा दी। कुछ नेताओं ने इसे पार्टी के सामूहिक नेतृत्व के सिद्धांत के खिलाफ माना और इसे अनुशासनहीनता का मामला बताया।

चौबे ने दी सफाई, लिया यू-टर्न

बढ़ते विवाद को देखते हुए रविंद्र चौबे ने सफाई दी और कहा कि कांग्रेस हमेशा सामूहिक नेतृत्व में काम करती है। उन्होंने अपने बयान पर यू-टर्न लेते हुए जोर दिया कि उनका इरादा किसी तरह का विवाद खड़ा करना नहीं था। इसके बावजूद, उनके बयान ने पार्टी के भीतर नेतृत्व को लेकर चर्चाओं को हवा दे दी।

नेता प्रतिपक्ष का कड़ा रुख

बैठक में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने नेताओं को संयम बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के बयानों को अक्सर गलत तरीके से पेश किया जाता है और इसके लिए उनके “चमचे” जिम्मेदार होते हैं। डॉ. महंत ने सभी जिलाध्यक्षों और नेताओं से अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को संयमित रखने का निर्देश दिया, ताकि भविष्य में इस तरह के विवादों से बचा जा सके। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “ऐसे लोग कभी किसी को मुख्यमंत्री तो कभी किसी को प्रदेश अध्यक्ष बना देते हैं।”

Related post

नियद-नेल्ला-नार 2.0 के तहत 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ

नियद-नेल्ला-नार 2.0 के तहत 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक…

Spread the love०मुख्य सचिव विकासशील ने की समीक्षा, अधिकारियों को समय-सीमा में योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश रायपुर । मुख्य…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को पहुंचेंगी बस्तर, मुरिया दरबार में होंगी शामिल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को पहुंचेंगी बस्तर, मुरिया…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास प्रस्तावित…
छत्तीसगढ़ में 150 करोड़ से अधिक का औद्योगिक निवेश, 3,500 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

छत्तीसगढ़ में 150 करोड़ से अधिक का औद्योगिक निवेश,…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में यश फैन्स एंड एप्लायंसेस लिमिटेड की नई औद्योगिक इकाई का…