• 04/09/2025

GST सुधार पर CM साय ने PM मोदी का जताया आभार, कहा- देश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति

GST सुधार पर CM साय ने PM मोदी का जताया आभार, कहा- देश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति
Spread the love

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लिए गए ऐतिहासिक जीएसटी सुधारों का स्वागत करते हुए कहा है कि यह निर्णय भारत की कर प्रणाली को आमजन के लिए अधिक सरल और उद्योग-व्यापार के लिए प्रोत्साहनकारी बनाएगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आयकर में 12 लाख तक की छूट देने के बाद अब जीएसटी दरों में की गई भारी कटौती से रोज़मर्रा की ज़रूरत की वस्तुएं, खेती-किसानी के उपकरण, खाने-पीने की चीज़ें, दवाइयां, शिक्षा सामग्री, मनोरंजन की वस्तुएं, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सस्ते हो गए हैं। कई आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स दर शून्य कर दी गई है, जिससे नागरिकों के जीवन में सीधा लाभ पहुंचेगा।

उन्होंने कहा कि नवरात्रि पर्व से लागू होने वाला यह प्रावधान प्रधानमंत्री जी की Ease of Doing Business और Ease of Living की संकल्पना को साकार करेगा। इससे उद्योग-व्यापार को नई ऊर्जा मिलेगी और देश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करता हूँ। यह निर्णय आम आदमी के जीवन को सरल बनाने और देश को वैश्विक अर्थव्यवस्था की नई ऊँचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

Related post

सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी – मुख्यमंत्री साय

सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और आधुनिक तकनीक…

Spread the loveरायपुर: खेती केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक जीवन का आधार है। छत्तीसगढ़…
छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव हुआ मानसून: अगले 3 दिन झमाझम बारिश के आसार, कई जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का अलर्ट…

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव हुआ मानसून: अगले 3 दिन…

Spread the love रायपुर. सावन माह में मजबूत मौसम तंत्र के प्रभाव से छत्तीसगढ़ फिर भीगने के लिए तैयार है. आगामी तीन दिनों…
Aaj Ka Panchang 05 August 2026: आज मासिक कालाष्टमी पर बन रहा है रवि योग, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 05 August 2026: आज मासिक कालाष्टमी…

Spread the loveAaj Ka Panchang 05 August 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 05 अगस्त 2026, बुधवार का दिन है. आज सावन…