• 08/09/2025

रायपुर में बड़ी वारदात, नाबालिग बालक के साथ अननैचुरल सेक्स, फिर गला घोंटकर कर दी हत्या, 3 गिरफ्तार

रायपुर में बड़ी वारदात, नाबालिग बालक के साथ अननैचुरल सेक्स, फिर गला घोंटकर कर दी हत्या, 3 गिरफ्तार
Spread the love

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में 14 साल के एक नाबालिग के साथ अननैचुरल सेक्स के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को तालाब के पास झाड़ियों में कीचड़ के बीच छिपा दिया। 11 दिन बाद शव से बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला?

मृतक नाबालिग के पिता ने 26 अगस्त 2025 को तिल्दा नेवरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका 14 वर्षीय बेटा रात 10 बजे गणेश पंडाल देखने जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 11 दिन बाद, 6 सितंबर को ग्राम कोटा के बड़े तालाब के पास झाड़ियों में कीचड़ से लिपटा शव मिला। स्थानीय लोगों ने बदबू के आधार पर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

पोस्टमॉर्टम ने खोला हत्या का राज

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि नाबालिग के साथ अननैचुरल सेक्स किया गया और गला घोंटकर उसकी हत्या की गई। इस जानकारी के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। जांच में पता चला कि नाबालिग को आखिरी बार विजय धीरज (24) के साथ गणेश पंडाल जाते देखा गया था।

मुख्य आरोपी ने कबूला जुर्म

पुलिस ने विजय धीरज को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में विजय ने अपराध कबूल करते हुए बताया कि उसने नाबालिग के साथ अननैचुरल सेक्स किया था। नाबालिग ने धमकी दी थी कि वह इस घटना को सबको बता देगा। डर से विजय ने अपने दो साथियों, कुलदीप बंजारे (22) और एक नाबालिग के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में छिपा दिया।

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई

पुलिस ने तीनों आरोपियों—विजय धीरज, कुलदीप बंजारे और एक नाबालिग—के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 140 (4), 61 (2) (क) और पॉक्सो एक्ट की धारा 04 के तहत मामला दर्ज किया। दोनों बालिग आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग आरोपी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।/)

पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एंटी क्राइम यूनिट और तिल्दा नेवरा पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच की। सीसीटीवी फुटेज, मुखबिरों की सूचना और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों तक पहुंचा गया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित और आरोपी दोनों पक्ष खेती-किसानी से जुड़े हैं। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है, और स्थानीय लोग दोषियों को कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।

Related post

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय NSS पुरस्कार, सरगुजा संभाग ने लहराया सफलता का परचम

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा ने संपूर्ण प्रदेश…
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 46वें दिन 350 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 46वें दिन…

Spread the loveEntertainment News: कम बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। सीमित…
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा…

Spread the love00 375 अनुमेय कार्यों में से स्थानीय आवश्यकता के अनुसार कार्यों का करें चयन रायपुर। उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने…