• 10/09/2025

स्कूल ग्राउंड में खेल रहे थे बच्चे; तेज आवाज के साथ गिरी बिजली… एक छात्र की मौत

स्कूल ग्राउंड में खेल रहे थे बच्चे; तेज आवाज के साथ गिरी बिजली… एक छात्र की मौत
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार दोपहर एक दुखद हादसे में बिजली गिरने से 10वीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई। घटना राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के सेंट जोसेफ स्कूल के मैदान में दोपहर करीब 1 बजे हुई। मृत छात्र की पहचान प्रभात साहू के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, प्रभात साहू और अन्य छात्र स्कूल के मैदान में खेल रहे थे, तभी अचानक मौसम खराब हुआ और बिजली गिरने की घटना हुई। इस हादसे में प्रभात साहू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे से स्कूल में शोक की लहर दौड़ गई है।

Related post

रेलवे में सिर्फ 45 पैसे में ₹10 लाख का बीमा, टिकट बुक करते समय न करें ये गलती

रेलवे में सिर्फ 45 पैसे में ₹10 लाख का…

Spread the love नई दिल्ली ट्रेन का टिकट बुक करते समय अगर आप 500, 1000 या उससे भी ज्यादा रुपये खर्च कर…
AI को गाली देने पर बैन होगा अकाउंट? Anthropic के नए नियमों से मची चर्चा

AI को गाली देने पर बैन होगा अकाउंट? Anthropic…

Spread the loveनई दिल्ली ChatGPT या Claude से जवाब पसंद नहीं आया तो क्या आप उसे गाली दे सकते हैं? AI…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया 2027 का हॉलिडे कैलेंडर, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया 2027 का हॉलिडे कैलेंडर,…

Spread the loveबिलासपुर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने साल 2027 के लिए छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। हाईकोर्ट ने पूरे साल…