• 10/09/2025

ऐसा क्या हुआ कि थाना परिसर में महिला ने किया आत्मदाह, मचा हड़कंप; जानें पूरा मामला

ऐसा क्या हुआ कि थाना परिसर में महिला ने किया आत्मदाह, मचा हड़कंप; जानें पूरा मामला
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बैरन बाजार स्थित महिला थाना परिसर में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना ने हड़कंप मचा दिया। एक महिला, जिसकी पहचान वर्षा गोस्वामी के रूप में हुई है, ने काउंसलिंग के लिए थाने पहुंचकर अचानक खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली और चीखते-चिल्लाते हुए दौड़ पड़ी। इस घटना से थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, वर्षा गोस्वामी अपने पति के साथ चल रहे पारिवारिक विवाद के सिलसिले में काउंसलिंग के लिए महिला थाने आई थी। वह अपने साथ ज्वलनशील पदार्थ और केमिकल लेकर पहुंची थी। अचानक उसने थाना परिसर में खुद को आग के हवाले कर दिया। वहां मौजूद पुलिसकर्मी और अन्य लोग तुरंत उसकी ओर दौड़े और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक वर्षा 50 प्रतिशत तक झुलस चुकी थी। उसे तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पति से विवाद या फिर…

पुलिस के अनुसार, वर्षा गोस्वामी की शादी 2022 में रायपुर के कैलाशपुरी निवासी शिवम गोस्वामी से हुई थी। दंपती की दो बेटियां भी हैं। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़े होते थे, जिसके समाधान के लिए वर्षा थाने में काउंसलिंग के लिए पहुंची थी। लेकिन काउंसलिंग के दौरान उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस ने घटना की पुष्टि की है और मामले की जांच शुरू कर दी है

पुलिस की कार्रवाई और जांच

घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायल वर्षा को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अभी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर वर्षा ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पारिवारिक विवाद इस घटना का मुख्य कारण हो सकता है। पुलिस ने ज्वलनशील पदार्थ के स्रोत और घटना के अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

Related post

रेलवे में सिर्फ 45 पैसे में ₹10 लाख का बीमा, टिकट बुक करते समय न करें ये गलती

रेलवे में सिर्फ 45 पैसे में ₹10 लाख का…

Spread the love नई दिल्ली ट्रेन का टिकट बुक करते समय अगर आप 500, 1000 या उससे भी ज्यादा रुपये खर्च कर…
AI को गाली देने पर बैन होगा अकाउंट? Anthropic के नए नियमों से मची चर्चा

AI को गाली देने पर बैन होगा अकाउंट? Anthropic…

Spread the loveनई दिल्ली ChatGPT या Claude से जवाब पसंद नहीं आया तो क्या आप उसे गाली दे सकते हैं? AI…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया 2027 का हॉलिडे कैलेंडर, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया 2027 का हॉलिडे कैलेंडर,…

Spread the loveबिलासपुर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने साल 2027 के लिए छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। हाईकोर्ट ने पूरे साल…