• 12/09/2025

अजब प्रेम की गजब कहानी! 9 बच्चों की मां 20 साल छोटे प्रेमी के साथ फरार, 4 बच्चों की हो चुकी है शादी; कोर्ट पहुंचा मामला.. जानें फिर क्या हुआ

अजब प्रेम की गजब कहानी! 9 बच्चों की मां 20 साल छोटे प्रेमी के साथ फरार, 4 बच्चों की हो चुकी है शादी; कोर्ट पहुंचा मामला.. जानें फिर क्या हुआ
Spread the love

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उसहैत थाना क्षेत्र के खेड़ा जलालपुर गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 9 बच्चों की मां अपने 32 साल के प्रेमी के साथ फरार हो गई।  महिला अपने साथ अपनी 10 साल की बेटी और 4 लाख के गहनों के साथ जमीन के कागजात भी साल ले गई। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

32 साल की गृहस्थी उजड़ी

प्रेमी के साथ फरार हुई 52 वर्षीय नीलम के पति ओमपाल ने बताया कि उनकी शादी को 32 साल हो चुके हैं और उनके नौ बच्चे हैं, जिनमें पांच बेटियां और चार बेटे हैं। एक बेटे नीरज (28) ने पिछले साल आत्महत्या कर ली थी, जबकि एक अन्य बेटे की 21 साल की उम्र में बीमारी से मौत हो चुकी है। तीन बेटियों और एक बेटे की शादी हो चुकी है, और उनके भी बच्चे हैं। ओमपाल ने रोते हुए कहा, “मैंने मेहनत-मजदूरी कर परिवार पाला, बच्चों को बड़ा किया और पत्नी के नाम चार बीघा जमीन खरीदी। लेकिन उसने सब छोड़कर रिश्ता तोड़ दिया।”

पति को पहले से थी अफेयर की जानकारी

ओमपाल ने बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी करते थे और घर कम आते थे। इस दौरान नीलम गांव में बच्चों के साथ खेती का काम देखती थी। कुछ समय से वह पत्नी को फोन पर किसी से बात करते देख रहे थे। पूछने पर नीलम टाल देती थी। बाद में पता चला कि उसका गांव के ही पप्पू यादव के साथ अफेयर चल रहा था। ओमपाल ने कहा, “जब पुलिस ने उसे ढूंढा, तो मैंने उससे घर लौटने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। अब मैं अपनी बेटी और सामान-पैसा वापस चाहता हूं। उसका चाल-चलन मेरी बेटी पर गलत असर डालेगा।”

20 दिन बाद पुलिस ने ढूंढा, महिला ने लौटने से किया इनकार

नीलम करीब 20 दिनों से लापता थी। परिवार ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तलाश कर महिला और पप्पू यादव को कासगंज जिले के बाहेड़िया गांव से बरामद किया। पप्पू मूल रूप से कासगंज का रहने वाला है। कोर्ट में पेशी के दौरान नीलम ने अपने पति और बच्चों के पास लौटने से साफ इनकार कर दिया और कहा कि वह अपनी मर्जी से पप्पू के साथ रहना चाहती है। उसने अपनी 10 साल की बेटी को भी अपने पास रखने की इच्छा जताई, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

सदमे में परिवार और गांव

महिला का यह फैसला ओमपाल और उनके बच्चों के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। परिवार अभी भी इस घटना को स्वीकार नहीं कर पा रहा है। गांव और आसपास के इलाकों में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related post

CG – नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बस स्टैंड में लाखों की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

CG – नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बस स्टैंड…

Spread the loveरायपुर। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय बस स्टैंड से दो हेरोइन तस्करों को…
किसान ने खाया जहर, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम, परिजनों ने तहसीलदार और पुलिस पर लगाए ये आरोप

किसान ने खाया जहर, इस वजह से उठाया खौफनाक…

Spread the loveरायगढ़। जिले से किसान द्वारा आत्महत्या की कोशिश का मामला सामने आया है। जहां केलो परियोजना के तहत खेत…
कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी, 13.4 किमी फोरलेन सीमेंट क्रांकीट सड़क बनेगी

कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी, 13.4 किमी…

Spread the loveरायपुर। राज्य शासन ने बिलासपुर में कोनी (सेंदरी)-मोपका बायपास सड़क के लिए 75 करोड़ 73 लाख रुपए की निविदा…