• 28/05/2025

Rape: मंदिर में 5 साल की बच्ची से रेप, पड़ोसी ने बनाया दरिंदगी का शिकार.. आरोपी गिरफ्तार

Rape: मंदिर में 5 साल की बच्ची से रेप, पड़ोसी ने बनाया दरिंदगी का शिकार.. आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से बेहद शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दरिंदे ने एक 5 साल की बच्ची को का अपनी हवस का शिकार बनाया। दरिंदगी के लिए उसने और कोई जगह नहीं बल्कि एक मंदिर को चुना। आरोपी बच्ची का पड़ोसी है। बताया जा रहा है कि बच्ची को बहला-फुसलाकर वह मंदिर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

जानकारी के अनुसार, बच्ची की चीख सुनकर उसकी दादी मंदिर की ओर दौड़ी। आरोपी ने दादी को देखकर उन्हें धक्का देकर भागने की कोशिश की, लेकिन दादी के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए और उन्होंने आरोपी पवित्र उर्फ पम्मी को पकड़ लिया। गुस्साए स्थानीय लोगों ने आरोपी की पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया, जिसमें रेप की पुष्टि हुई। यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। हालांकि, स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने रात में ही आरोपी को छोड़ दिया था, लेकिन जन दबाव बढ़ने पर उसे दोबारा गिरफ्तार किया गया।

पीड़िता के परिवार और मोहल्ले के लोग बच्ची और आरोपी को लेकर जगदीशपुर थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। एसीपी महिला अपराध सुकन्या शर्मा ने बताया कि थाने में रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

 

Related post

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में IAS, IPS और IFS अधिकारियों का DA बढ़ा, देखें राज्य सरकार का जारी आदेश…!!

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में IAS, IPS और IFS अधिकारियों…

Spread the loveरायपुर। अखिल भारतीय सेवाओं के सदस्यों के महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। अब इन…
CG IPS : छत्तीसगढ़ कैडर के दो IPS अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी, नीतू कमल और डी श्रवण केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी में IG पद के लिए इंपैनल

CG IPS : छत्तीसगढ़ कैडर के दो IPS अधिकारियों…

Spread the loveरायपुर :- छत्तीसगढ़ कैडर के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। 2008 बैच की…
कवर्धा को मिली नई सौगात- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

कवर्धा को मिली नई सौगात- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…

Spread the loveरायपुर: कवर्धा शहरवासियों को एक बड़ी सौगात देते हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने नगर के हृदय स्थल में…