• 16/09/2025

ACB: एक और रिश्वतखोर गिरफ्तार, बड़ा अफसर 4.5 लाख की ले रहा था रिश्वत, ACB ने रंगे हाथों दबोचा

ACB: एक और रिश्वतखोर गिरफ्तार, बड़ा अफसर 4.5 लाख की ले रहा था रिश्वत, ACB ने रंगे हाथों दबोचा
Spread the love

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार को बिलासपुर ACB ने रायगढ़ स्थित NTPC (नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन) के उप महाप्रबंधक (DGM) विजय दुबे को 4.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर जमीन अधिग्रहण के मुआवजे और पुनर्वास राशि के भुगतान के बदले रिश्वत लेने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PC Act 1988, संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शिकायत का आधार: पुनर्वास राशि के लिए 5 लाख की मांग

शिकायतकर्ता सौदागर गुप्ता ने ACB बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। उनके अनुसार, ग्राम तिलाईपाली में स्थित उनके पारिवारिक मकान का मौखिक बंटवारा हुआ था, जिसके आधार पर वह और उनके दो पुत्र अलग-अलग हिस्सों में रहते हैं। NTPC द्वारा इस जमीन और मकान के अधिग्रहण के बाद मुआवजा राशि मिल चुकी है। लेकिन पुनर्वास के लिए उनके पुत्रों को कुल 30 लाख रुपये मिलने बाकी थे, जिसमें से 14 लाख रुपये प्राप्त हो चुके हैं। शेष 16 लाख रुपये के भुगतान के एवज में विजय दुबे ने 5 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। इसमें से 50 हजार रुपये पहले ही अग्रिम ले लिए गए थे।

ट्रैप में पकड़ा गया आरोपी: पेट्रोल पंप के पास लिया रिश्वत

शिकायत के सत्यापन के बाद 16 सितंबर को ACB की टीम ने ट्रैप आयोजित किया। विजय दुबे ने अपराध छिपाने के उद्देश्य से प्रार्थी को रायगढ़ के एक पेट्रोल पंप के पास बुलाया और 4.5 लाख रुपये नकद रिश्वत ले ली। जैसे ही लेन-देन हुआ, ACB टीम ने आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल पर रिश्वत राशि बरामद की गई, और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई। ACB के डीएसपी ने बताया कि आरोपी NTPC रायगढ़ कार्यालय (रायकेरा, घरघोड़ा) में तैनात था और पुनर्वास प्रक्रिया का दुरुपयोग कर रहा था।

Related post

श्रमिकों के सशक्तिकरण का नया दौर : छत्तीसगढ़ में श्रम कल्याण को मिल रही नई गति

श्रमिकों के सशक्तिकरण का नया दौर : छत्तीसगढ़ में…

Spread the love00 सुरक्षित श्रम, सामाजिक सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य, सम्मानजनक रोजगार और डिजिटल सेवाओं का व्यापक विस्तार विशेष लेख…
साप्रवि ने कर्मचारी चयन मंडल द्वारा भरे जाने वाले तृतीय श्रेणी पदों की शैक्षणिक योग्यता में किया संशोधन

साप्रवि ने कर्मचारी चयन मंडल द्वारा भरे जाने वाले…

Spread the loveरायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने कर्मचारी चयन मंडल द्वारा भरे जाने वाले तृतीय श्रेणी पदों की शैक्षणिक योग्यता में संशोधन…
विष्णु भैया के नेतृत्व में आत्मनिर्भर नारी, समृद्ध छत्तीसगढ़ : महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय

विष्णु भैया के नेतृत्व में आत्मनिर्भर नारी, समृद्ध छत्तीसगढ़…

Spread the love विशेष लेख – डॉ. दानेश्वरी संभाकर, उप संचालक रायपुर। किसी भी राज्य के विकास की वास्तविक पहचान वहां की…