• 20/09/2025

गला घोंटकर हत्या, पत्थर से चेहरा कुचला, अज्ञात युवती का मिला शव

गला घोंटकर हत्या, पत्थर से चेहरा कुचला, अज्ञात युवती का मिला शव
Spread the love

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नगपुरा, दमोदा और टेमरी गांवों के बीच खेतों के किनारे एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ है। ग्रामीणों ने शनिवार सुबह शव देखते ही पुलगांव थाने में सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में यह साफ हो गया है कि युवती की क्रूर हत्या की गई है।

भिलाई एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि यह स्पष्ट रूप से हत्या का मामला है। आरोपी ने पहले युवती का गला घोंटकर उसकी हत्या की, फिर पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया। शव की हालत ऐसी है कि पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस का मानना है कि यह वारदात शुक्रवार रात के अंधेरे में अंजाम दिया गया।

जांच की दिशा में तेजी: क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम गठित

नगपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि शव मिलते ही मर्ग कायम कर लिया गया है और मामले की गहन जांच शुरू हो चुकी है। पुलिस मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि किसी संदिग्ध वाहन या व्यक्ति का पता लगाया जा सके। मृतका की पहचान के लिए आसपास के थानों और गुमशुदगी शाखा से संपर्क किया जा रहा है। यदि कोई रिपोर्ट मिली, तो जल्द ही शव की शिनाख्त हो सकती है। मामले को गंभीरता से लेते हुए क्राइम ब्रांच और पुलगांव थाना की संयुक्त टीम गठित की गई है।

Related post

ब्रेकिंग : 3 रोजगार सहायक बर्खास्त, इस वजह से हुई सेवा समाप्त, जाने पूरा मामला…!!

ब्रेकिंग : 3 रोजगार सहायक बर्खास्त, इस वजह से…

Spread the loveरायपुर। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्राम पंचायत स्तर पर…
CG- कंट्रोल रूम में डॉयल 112 के आरक्षक ने की आत्महत्या, इस हाल में मिली लाश, मचा हड़कंप…

CG- कंट्रोल रूम में डॉयल 112 के आरक्षक ने…

Spread the loveधमतरी। जिले में डॉयल 112 के एक आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। रुद्री थाना…
Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, ASI, प्रधान आरक्षक और आरक्षक हुए इधर से उधर, देखें आदेश…!!

Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, ASI, प्रधान…

Spread the loveरायपुर। ग्रामीण जिला पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने 27 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश…