• 01/10/2025

बोनस: कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने किया बोनस का ऐलान, 30 दिन के वेतन के बराबर मिलेगी राशि

बोनस: कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने किया बोनस का ऐलान, 30 दिन के वेतन के बराबर मिलेगी राशि
Spread the love

केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को त्योहारी मौसम में बड़ा तोहफा दिया है। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (एडहॉक बोनस) का ऐलान किया है, जिसमें सभी पात्र कर्मियों को 30 दिन के वेतन के बराबर राशि मिलेगी। यह आदेश 29 सितंबर 2025 को जारी किया गया। केंद्रीय कर्मचारी संघ कन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्मेंट इंप्लॉयी एंड वर्कर्स ने 23 सितंबर को वित्त मंत्री को पत्र लिखकर बकाया डीए/डीआर के साथ बोनस की मांग की थी, जिसके बाद बोनस पर तेजी से फैसला हुआ।

किन्हें मिलेगा एडहॉक बोनस?

यह बोनस ग्रुप सी के सभी केंद्रीय कर्मचारियों और ग्रुप बी के गैर-गजेटेड कर्मचारियों को मिलेगा, जो किसी प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस स्कीम के तहत नहीं आते। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (CAPF) और सशस्त्र बलों के पात्र कर्मियों को भी लाभ होगा। केंद्र शासित प्रदेशों के वे कर्मचारी जो केंद्र सरकार के वेतन पैटर्न का पालन करते हैं और अन्य बोनस स्कीम के तहत कवर नहीं हैं, वे भी पात्र होंगे।

पात्रता की मुख्य शर्तें:

  •  31 मार्च 2025 तक सेवा में रहने वाले या 2024-25 में कम से कम 6 महीने लगातार सेवा देने वाले कर्मी।
  •  आंशिक सेवा वालों को प्रो-राटा आधार पर (काम किए महीनों के अनुपात में) बोनस।
  •  एडहॉक/अस्थायी कर्मचारी जिनकी सेवा में कोई रुकावट न हो।
  •  कैजुअल लेबर, जिन्होंने पिछले 3 वर्षों में निर्धारित दिनों (240 या 206) तक काम किया, उन्हें 1,184 रुपये का फिक्स्ड बोनस।

कितना मिलेगा बोनस?

बोनस की गणना कर्मचारी के औसत वेतन या अधिकतम 7,000 रुपये मासिक सीमा (जो कम हो) के आधार पर होगी। एक दिन का बोनस = वार्षिक औसत वेतन / 30.4 (महीने के औसत दिन), फिर 30 दिनों से गुणा। यदि मासिक वेतन 7,000 रुपये है, तो 30 दिन का बोनस लगभग 6,908 रुपये (राउंड ऑफ) होगा। यदि वास्तविक वेतन 1,200 रुपये से कम है, तो वास्तविक वेतन पर आधारित होगा। राशि हमेशा निकटतम राउंड फिगर पर तय की जाएगी।

Related post

Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक कई राशियों…

Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 24 अक्टूबर और दिन शनिवार है. आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर,…
मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ में उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर…

Spread the loveरायपुर। मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रमुख विषयों और उत्कृष्ट पहलों को प्रभावी रूप से…
दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया? – सीएम साय

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की…

Spread the love0 जनजातीय समाज को केवल वोट बैंक मानती रही कांग्रेस, हमारी सरकार ने सम्मान, अधिकार और विकास को प्राथमिकता…