• 01/10/2025

बाल-बाल बचे मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, जन्मदिन के दिन बड़ा हादसा, ट्रक से टकराई कार

बाल-बाल बचे मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, जन्मदिन के दिन बड़ा हादसा, ट्रक से टकराई कार
Spread the love

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की गाड़ी मंगलवार को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जन्मदिन के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे मंत्री, और चिरमिरी में कार्यक्रमों से लौटते समय हल्दीबाड़ी के छठ घाट के पास तेज रफ्तार कार एक ट्रक से टकरा गई। गनीमत रही कि हादसे में मंत्री को कोई चोट नहीं आई, हालांकि कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मंत्री जायसवाल 1 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रहे थे। समर्थकों द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों, जनता से मुलाकात और मंदिर दर्शन के बाद वे लौट रहे थे, तभी चिरमिरी के छठ घाट के पास मंगलम होटल के समीप यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे।

मंत्री जायसवाल ने शुभचिंतकों को सकुशल होने की जानकारी दी और निर्धारित कार्यक्रमों के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। यह घटना मंत्री के काफिले की एक गाड़ी से जुड़ी बताई जा रही है।

Related post

बाढ़ की चपेट में यूपी के 23 जिले, 16 हजार से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू, जन-जीवन प्रभावित

बाढ़ की चपेट में यूपी के 23 जिले, 16…

Spread the loveलखनऊ। UP Flood 2026: उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ का संकट अभी पूरी तरह टला नहीं है। प्रदेश के…
ब्रेकिंग : AAP को बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने दिया इस्तीफा, इस वजह से छोड़ी पार्टी…

ब्रेकिंग : AAP को बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष…

Spread the loveरायपुर। आम आदमी पार्टी (AAP) छत्तीसगढ़ में संगठन को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पार्टी के प्रदेश कार्यकारी…
नक्सलमुक्त क्षेत्रों में शिक्षा की नई भोर, छत्तीसगढ़ में नक्सलमुक्त क्षेत्रों में स्कूलों में बजने लगी घंटी…..

नक्सलमुक्त क्षेत्रों में शिक्षा की नई भोर, छत्तीसगढ़ में…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में दो दशकों के लंबे इंतजार के बाद स्कूलों में घंटियां बजने लगी…