• 03/10/2025

Murder: सास-दामाद की हत्या, बेटी की हालत गंभीर, पैसों का लालच या फिर..?

Murder: सास-दामाद की हत्या, बेटी की हालत गंभीर, पैसों का लालच या फिर..?
Spread the love

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक ही परिवार के दो लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वहीं परिवार के एक सदस्य की हालत गंभीर है। मामला रायगढ़ के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रायकेरा का है।

मृतकों में 80 वर्षीय सकमेत सिदार उनका दामाद 60 वर्षीय लक्ष्मण सिदार है। सुकमत की बेटी को टिंगनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मामले में पुलिस ने मृतक लक्ष्मण सिदार के बेटे और एक पड़ोसी को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है। जहां दोनों से पूछताछ जारी है।

लक्ष्मण सिदार शादी के बाद से ससुराल में रह रहा था। उसकी एक दो बेटी और एक बेटा है। बताया जा रहा है कि हाल ही में सुकमत को एनटीपीसी से मुआवजा मिला था।

आशंका जताई जा रही है कि यही मुआवजा उनकी हत्या की वजह हो सकता है। फिलहाल पुलिस संदेहियों से पूछताछ में लगी हुई है।

Related post

नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश

नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए…

Spread the loveनीट पुन: परीक्षा 21 जून को, 19 शहरों में 127 परीक्षा केन्द्र बनाये गए रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील की…
शिक्षा के साथ कौशल विकास से बढ़ता है आत्मविश्वास : साव

शिक्षा के साथ कौशल विकास से बढ़ता है आत्मविश्वास…

Spread the love00 लोरमी में 250 युवाओं को कंप्यूटर, सिलाई और ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण, उप मुख्यमंत्री ने किया संवाद रायपुर। उप…
छत्तीसगढ़ में अब महज 24 घंटे में मिलेगा श्रम पहचान पंजीयन प्रमाणपत्र, श्रम विभाग ने नियमों में किया बड़ा संशोधन

छत्तीसगढ़ में अब महज 24 घंटे में मिलेगा श्रम…

Spread the love00 ऑनलाइन प्रक्रिया हुई और भी आसान; दुकानदारों और उद्यमियों को मिलेगा त्वरित लाभ 00 3 जून 2026 से…