• 03/10/2025

Murder: सास-दामाद की हत्या, बेटी की हालत गंभीर, पैसों का लालच या फिर..?

Murder: सास-दामाद की हत्या, बेटी की हालत गंभीर, पैसों का लालच या फिर..?
Spread the love

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक ही परिवार के दो लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वहीं परिवार के एक सदस्य की हालत गंभीर है। मामला रायगढ़ के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रायकेरा का है।

मृतकों में 80 वर्षीय सकमेत सिदार उनका दामाद 60 वर्षीय लक्ष्मण सिदार है। सुकमत की बेटी को टिंगनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मामले में पुलिस ने मृतक लक्ष्मण सिदार के बेटे और एक पड़ोसी को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है। जहां दोनों से पूछताछ जारी है।

लक्ष्मण सिदार शादी के बाद से ससुराल में रह रहा था। उसकी एक दो बेटी और एक बेटा है। बताया जा रहा है कि हाल ही में सुकमत को एनटीपीसी से मुआवजा मिला था।

आशंका जताई जा रही है कि यही मुआवजा उनकी हत्या की वजह हो सकता है। फिलहाल पुलिस संदेहियों से पूछताछ में लगी हुई है।

Related post

Aaj ka Panchang 24 October 2026: पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 24 October 2026: पूर्व दिशा में…

Spread the loveAaj ka Panchang 24 October 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा,…
Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक कई राशियों…

Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 24 अक्टूबर और दिन शनिवार है. आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर,…
मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ में उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर…

Spread the loveरायपुर। मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रमुख विषयों और उत्कृष्ट पहलों को प्रभावी रूप से…