• 07/10/2025

Arrest: भीम आर्मी का जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, नाबालिग से छेड़छाड़ और धमकी का है मामला

Arrest: भीम आर्मी का जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, नाबालिग से छेड़छाड़ और धमकी का है मामला
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष समीर धृतलहरे (19 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ग्राम गोरधा का निवासी है। घटना 5 अक्टूबर को दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है, जब पीड़िता साइकिल से घर लौट रही थी। पुलिस ने आरोपी की पल्सर बाइक भी जब्त कर ली है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता स्कूल से लौटते समय साइकिल पर थी। तभी आरोपी समीर धृतलहरे पल्सर बाइक से उसके पास पहुंचा और रास्ता रोक लिया। उसने बालिका से अश्लील हरकतें कीं और छेड़छाड़ शुरू कर दी। बालिका के विरोध पर आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने तथा उसके घर में आग लगाने की धमकी दी। डर के मारे बालिका घर पहुंची और परिजनों को सारी घटना बता दी। परिजनों ने तुरंत कसडोल थाने में शिकायत दर्ज कराई।

त्वरित कार्रवाई: आरोपी ने अपराध कबूला

पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध क्रमांक 620/2025 दर्ज किया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 127(1) (शब्दों या इशारों से अप्राकृतिक यौनाचार), 296 (अश्लील कृत्य), 351(3) (आपराधिक धमकी), 74 (नाबालिग के साथ दुर्व्यवहार) तथा पॉस्को एक्ट की धारा 8 (नाबालिग से यौन अपराध) के तहत मामला पंजीकृत किया गया।

एसपी भावना गुप्ता के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और अनुविभागीय अधिकारी की देखरेख में गठित टीम ने आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में समीर ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक भी जब्त कर ली है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

Related post

ब्रेकिंग : फरार आरोपी शोएब ढेबर पर इतने हजार का इनाम घोषित, DCP ने जारी किया संपर्क नंबर…

ब्रेकिंग : फरार आरोपी शोएब ढेबर पर इतने हजार…

Spread the loveरायपुर। कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की रंगदारी मामले में फरार आरोपी शोएब ढेबर के खिलाफ पुलिस ने इनाम…
ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, प्राचार्यों की पदस्थापना का आदेश जारी, जाने किसे कहां मिली जिम्मेदारी…..

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने दो प्राचार्यों की पदस्थापना में बदलाव किया है। इस संबंध में विभाग…
IND vs WI : भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज पहला टी-20 , लखनऊ में आमने-सामने होंगी दोनों टीमें

IND vs WI : भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज पहला…

Spread the loveलखनऊ : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज 6 अक्टूबर को…