• 10/10/2025

पुलिस ने लूट लिए 3 करोड़, TI सहित 9 सस्पेंड, CSP पर कार्रवाई का प्रस्ताव; जानें पूरा मामला

पुलिस ने लूट लिए 3 करोड़, TI सहित 9 सस्पेंड, CSP पर कार्रवाई का प्रस्ताव; जानें पूरा मामला
Spread the love

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में पुलिसकर्मियों पर 3 करोड़ रुपये के हवाला कैश की लूट के सनसनीखेज आरोप लगे हैं। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) प्रमोद वर्मा ने बंडोल थाना प्रभारी (टीआई) समेत 9 पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया। साथ ही, सीएसपी पूजा पांडे के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा रहा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार रात कटनी से नागपुर जा रहे एक कारोबारी अपनी गाड़ी में 2 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपये का हवाला कैश ले जा रहे थे। बंडोल थाना पुलिस को इसकी सूचना मिली, तो उन्होंने सीलादेही के पास वाहन को रोका और नकदी बरामद कर ली। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने कारोबारी को कार्रवाई न करने का आश्वासन देकर छोड़ दिया और बरामद राशि का गबन कर लिया।

अगले दिन जब कारोबारी वापस लौटा और कोतवाली थाने में पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई, तब इस घोटाले का पर्दाफाश हुआ। शिकायत के बाद उच्चाधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की, जिसके आधार पर आईजी प्रमोद वर्मा ने सख्त कदम उठाया।

निलंबित पुलिसकर्मियों में बंडोल टीआई अर्पित भैरम, सीएसपी का रीडर रविंद्र उइके, सीएसपी के ड्राइवर, दो गनर, सीएसपी कार्यालय में तैनात दो आरक्षक और बंडोल थाने का एक आरक्षक शामिल हैं। आईजी प्रमोद वर्मा ने आज तक को फोन पर दिए बयान में कहा, “इस मामले में बंडोल टीआई समेत 9 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। सीएसपी पूजा पांडे के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

 

Related post

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की नई भोर: हुनर, शोध और स्वावलंबन से गढ़ा जा रहा युवाओं का भविष्य

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की नई भोर: हुनर, शोध…

Spread the love00 सेवा संकल्प अभियान विशेष लेख : विष्णु प्रसाद वर्मा सहायक संचालक रायपुर। छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा अब केवल…
नवा रायपुर में सजेगी तीज उत्सव की रंगत, विस अध्यक्ष सिंह और मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में होगा आयोजन

नवा रायपुर में सजेगी तीज उत्सव की रंगत, विस…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, आत्मीयता और पारंपरिक तिहारों की मिठास को सहेजने के उद्देश्य से नवा रायपुर में…
शिक्षा सत्र के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश घोषित

शिक्षा सत्र के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश…

Spread the love रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी शिक्षा सत्र के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर…