• 02/05/2024

आश्रम में 19 नाबालिग बच्चों के साथ दुष्कर्म, आचार्य सहित 2 गिरफ्तार

आश्रम में 19 नाबालिग बच्चों के साथ दुष्कर्म, आचार्य सहित 2 गिरफ्तार
Spread the love

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित गुरुकुल दंडी आश्रम में वेद, कर्मकांड और पंडिताई की शिक्षा के लिए जाना जाता है। लेकिन यहां के आचार्य और सेवादार एक दूसरे ही कर्मकांड में लगे हुए थे। सेवादार और आचार्य पर यहां शिक्षा लेने आए नाबालिग बच्चों से यौन शोषण का आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने आश्रम के आचार्य और सेवादार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया है।

उज्जैन के बड़नगर रोड पर गुरुकुल दंडी आश्रम स्थित है। यहां पर उज्जैन सहित आस-पास के जिलों के लगभग 140 बच्चें वेदों के अध्ययन, कर्मकांड और पंडिताई की शिक्षा ले रहे हैं। ये सभी बच्चे 11 साल से 15 साल के बीच के हैं।

बताया जा रहा है कि चैत्र नवरात्रि के दौरान कुछ बच्चों ने अपने अभिभावकों से आश्रम के सेवादार अजय ठाकुर की हरकतों को लेकर शिकायत की थीा। अभिभावकों ने आश्रम के संचालक गजानंद सरस्वती से इसकी शिकायत की। जिसके बाद सेवादार अजय ठाकुर को गजानंद सरस्तवी ने आश्रम से निकाल दिया।

अकेले कमरे में बुलाकर…

आश्रम में बच्चोंं के साथ अऩैतिक कृत्य का सिलसिला थमा नहीं। एक के बाद एक कई बच्चों ने अपने अभिभावकों से फिर शिकायत की। जिसके बाद अभिभावक आश्रम संचालक गजेन्द्र सरस्वती के पास पहुंचे। वहां बच्चों ने आचार्य राहुल शर्मा की करतूतों के बारे में संचालक को बताया। बच्चों ने बताया कि सेवादार अजय ठाकुर और आचार्य राहुल शर्मा उन्हें अपने कमरे में अकेले बुलाकर उनके साथ यौन संबंध बनाने का दबाव डालकर गलत काम करते थे।

संचालक ने पुलिस को दी सूचना

जिसके बाद संचालक ने आचार्य राहुल शर्मा को बुलाया और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहुल शर्मा को हिरासत में ले लिया और बच्चों की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 377, 506 और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी अजय ठाकुर को भी गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक आश्रम में 19 बच्चों के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है।

दुष्कर्म पीड़िता की मदद कर सुर्खियों में आया

आपको बता दें सात महीने पहले राहुल शर्मा ने 12 साल की दुष्कर्म पीड़ित बच्ची की मदद कर सुर्खियों में आया था। आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद पीड़ित बच्ची को उसी हाल में छोड़ दिया था। जिसके बाद बच्ची उज्जैन की गलियों में घूम रही थी। राहुल शर्मा ने बच्ची को शॉल ओढ़ाकर उसका तन ढका था और उसे खाना खिलाकर पुलिस को इसकी सूचना दी थी।

Related post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर…

Spread the love‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान के तहत 15 एकड़ में लगाए गए 2500 से अधिक पीपल के पौधे ‘एक पेड़…
शराब घोटाला मामला- SC से अनवर ढेबर को अंतरिम जमानत, छत्तीसगढ़ से बाहर रहने की शर्त

शराब घोटाला मामला- SC से अनवर ढेबर को अंतरिम…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड में हुए घोटाले के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कारोबारी अनवर ढेबर को अंतरिम…
जहाँ कभी पानी की थी चिंता, आज हर मौसम में जीवन का आधार बना जल स्रोत

जहाँ कभी पानी की थी चिंता, आज हर मौसम…

Spread the love00 विकसित भारत जी-राम-जी योजना से बदली वनांचल गाँवों की तस्वीर 00 जल संरक्षण के साथ रोजगार और आजीविका…