• 10/10/2025

Breaking: एक और रिश्वतखोर गिरफ्तार, ACB ने घूस लेते बाबू को रंगे हाथों दबोचा

Breaking: एक और रिश्वतखोर गिरफ्तार, ACB ने घूस लेते बाबू को रंगे हाथों दबोचा
Spread the love

छत्तीसगढ़ में रिश्वतखोरों के खिलाफ एंटी करप्शन की कार्रवाई लगातार जारी है। अब बिलासपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार को आदिम जाति कल्याण विभाग के एक बाबू को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी बाबू, मनोज तोंडेकर, अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत दी जाने वाली 2 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि जारी करने के बदले एक युवक से रिश्वत मांग रहा था।

जानकारी के अनुसार, बिल्हा थाना क्षेत्र के एक युवक ने दुर्ग जिले की युवती से अंतरजातीय विवाह किया था। इस योजना के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने के लिए युवक ने पुरानी कंपोजिट बिल्डिंग स्थित आदिम जाति कल्याण विभाग के कार्यालय में आवेदन दिया था। लेकिन वहां तैनात बाबू मनोज तोंडेकर ने आवेदन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए युवक को कई दिनों तक चक्कर लगवाए और अंततः 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।

ACB ने रची ट्रैप की योजना

परेशान युवक ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। शिकायत की पुष्टि के बाद ACB ने ट्रैप की योजना बनाई। शुक्रवार सुबह युवक ने तय योजना के तहत नेहरू चौक स्थित कंपोजिट बिल्डिंग में बाबू को 10 हजार रुपए की रिश्वत दी। जैसे ही मनोज तोंडेकर ने रिश्वत की राशि ली, वहां पहले से मौजूद ACB की टीम ने उसे धर दबोचा।

रिश्वत की रकम बरामद, पूछताछ जारी

ACB अधिकारियों ने आरोपी बाबू के कब्जे से रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली है। फिलहाल, कार्यालय के एक कमरे में मनोज तोंडेकर से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी लंबे समय से इसी तरह लोगों को योजना की राशि दिलाने के नाम पर परेशान कर अवैध वसूली करता था।

Related post

दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने का तेल होगा सस्ता, सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला

दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने…

Spread the loveनई दिल्ली।  केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों के आयात पर लगने वाली बेसिक कस्टम्स ड्यूटी (BCD) में बड़ी कटौती…
बच्चों की थाली बनी सामूहिक जिम्मेदारी, प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण और स्वच्छता पर जोर….

बच्चों की थाली बनी सामूहिक जिम्मेदारी, प्रदेश के सभी…

Spread the loveरायपुर: राज्य में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत ‘बच्चों की थाली, हम सबकी जिम्मेदारी’ और ‘हमारी आंगनबाड़ी,…
CG : सड़क हादसे के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ लौटे किरण सिंह देव, बोले- वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा

CG : सड़क हादसे के बाद पहली बार छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव लंबे उपचार के बाद बुधवार को छत्तीसगढ़ पहुंच गए। दिल्ली में करीब…