• 22/10/2025

3 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत, दिवाली की खुशिया बदली मातम में

3 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत, दिवाली की खुशिया बदली मातम में
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के ग्राम हिरोलीपारा (पंचायत पदेड़ा) में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है। यहां 21 अक्टूबर को दोपहर में खेलते-खेलते तालाब में उतरे तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में दो लड़के और एक लड़की शामिल हैं, जिनकी उम्र 3 से 5 साल के बीच बताई जा रही है। घटना गंगालूर थाना क्षेत्र की है, और यह दिवाली के ठीक अगले दिन हुई, जब परिवारों ने मिलकर त्योहार मनाया था।

खेलते हुए तालाब में उतरे बच्चे

जानकारी के अनुसार, बच्चे तालाब के किनारे खेल रहे थे और वहां खिले फूलों को तोड़ने के चक्कर में पानी में उतर गए। गहरे पानी में फिसलते ही वे बाहर नहीं निकल पाए। मृतकों में नवीन हपका (3 वर्ष), उनकी बहन मनीता हपका (5 वर्ष) और उनका पड़ोसी दिनेश कोरसा (3 वर्ष) शामिल हैं। नवीन और मनीता एक ही परिवार के थे, जबकि दिनेश पड़ोस का बच्चा था। सभी आस-पास के घरों से थे। मनीता स्कूल जाती थी, जबकि बाकी दोनों आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ते थे।

नवीन और मनीता के पिता मोटू हपका ने बताया, “कल दोपहर मैं गाय चराने गया था। घर लौटकर पत्नी से पूछा तो उसने कहा बच्चे आसपास ही होंगे। मैंने तालाब की ओर देखा तो उनके कपड़े पानी में तैरते दिखे। सबसे पहले एक शव मिला, फिर मोहल्ले वालों को बुलाया। कुल तीनों बच्चों के शव तालाब में तैरते मिले। फूल तोड़ने के चक्कर में वे उतरे होंगे, लेकिन पानी गहरा होने से बाहर नहीं आ सके।” दिनेश के पिता लच्छू कोरसा ने भी यही बताया कि बच्चे खेलते-खेलते गहरे पानी में चले गए।

Related post

पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ से उप संचालक पशु चिकित्सा के पद पर हुई पदोन्नति, जाने किसे कहां मिली नई पदस्थापना,देखे आदेश…

पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ से उप संचालक पशु चिकित्सा…

Spread the loveरायपुर। पशुधन विकास विभाग ने 17 पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ (राजपत्रित, द्वितीय श्रेणी) को उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें…
CG – मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, इस दिन बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश……

CG – मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, इस…

Spread the loveकोरबा। शराब प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अगले महीने अक्टूबर में एक दिन शराब की…
CG- पोटकेबिन की पहली कक्षा की छात्रा की मौत, परिजनों ने छात्रावास अधीक्षिका पर ये गंभीर आरोप…..

CG- पोटकेबिन की पहली कक्षा की छात्रा की मौत,…

Spread the loveसुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में ऐर्राबोर पोटाकेबिन में पहली कक्षा की छात्रा की मौत का मामला सामने आया…