• 06/11/2025

इन क्रिकेटरों की करोड़ों की संपत्ति जब्त, 1xBet केस में ED की कार्रवाई

इन क्रिकेटरों की करोड़ों की संपत्ति जब्त, 1xBet केस में ED की कार्रवाई
Spread the love

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन की कुल 11.14 करोड़ रुपये की संपत्ति अस्थायी रूप से जब्त कर ली है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA), 2002 के तहत की गई है। जब्त संपत्तियों में सुरेश रैना के नाम पर 6.64 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड निवेश और शिखर धवन के नाम पर 4.5 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है।

जानिए क्या है पूरा मामला

ईडी की जांच कई राज्यों की पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर पर आधारित है, जो गैरकानूनी ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म 1xBet से जुड़ी है। जांच में पता चला है कि 1xBet और इसके ‘सुरोगेट ब्रांड’ – 1xBat और 1xBat Sporting Lines – भारत में बिना अनुमति ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए का प्रचार कर रहे थे।

ईडी के अनुसार, रैना और धवन ने विदेशी कंपनियों के साथ मिलकर इन प्लेटफॉर्म्स का प्रचार किया और इसके बदले उन्हें विदेशी रास्तों से भुगतान किया गया। यह पैसा गैरकानूनी सट्टेबाजी से कमाया गया था और इसकी असली पहचान छिपाने के लिए जटिल लेनदेन किए गए।

जांच में सामने आए तथ्य

  • 1xBet भारत में हजारों फर्जी (म्यूल) बैंक खातों के ज़रिए लेनदेन कर रहा था।
  • अब तक 6000 से अधिक फर्जी बैंक खाते सामने आए हैं।
  • इन खातों के माध्यम से सट्टेबाजी की रकम अलग-अलग पेमेंट गेटवे से गुज़ारकर असली स्रोत छिपाया गया।
  • कई पेमेंट गेटवे बिना KYC वेरिफिकेशन के ही व्यापारी जोड़ रहे थे।
  • मनी लॉन्ड्रिंग का कुल ट्रेल 1000 करोड़ रुपये से अधिक का है।

ED की कार्रवाई

ईडी ने चार पेमेंट गेटवे पर छापेमारी की और 60 से अधिक बैंक खातों को फ्रीज़ किया। अब तक 4 करोड़ रुपये से अधिक की रकम फ्रीज की जा चुकी है।

ईडी ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह के ऑनलाइन सट्टेबाजी या जुए के प्रचार या निवेश से दूर रहें। प्रवर्तन निदेशालय ने चेतावनी दी कि गैरकानूनी सट्टेबाजी न केवल आर्थिक नुकसान पहुंचाती है, बल्कि मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों को भी बढ़ावा देती है।

लोगों से अनुरोध किया गया है कि किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन विज्ञापन या ट्रांजैक्शन की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस या ईडी को दें।

Related post

रायपुर में शराब दुकान से जुड़े कर्मचारी ही निकले अवैध सप्लायर, 160 पाव शराब के साथ 7 गिरफ्तार

रायपुर में शराब दुकान से जुड़े कर्मचारी ही निकले…

Spread the loveरायपुर। अवैध शराब के खिलाफ रायपुर ग्रामीण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरंग क्षेत्र में सात लोगों को गिरफ्तार किया…
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल, इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये

गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल, इको-फ्रेंडली मूर्तियां…

Spread the loveरायपुर, 14 सितंबर 2026/छत्तीसगढ के बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड स्थित तारापुर गांव की महिलाओं ने अपनी लगन और…
सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं :…

Spread the loveप्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर की संध्या हर घर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का किया आह्वान…