• 08/11/2025

दामाद की शर्मनाक करतूत, पीट-पीटकर कर दी बुजुर्ग सास की हत्या, हैरान कर देगी वजह

दामाद की शर्मनाक करतूत, पीट-पीटकर कर दी बुजुर्ग सास की हत्या, हैरान कर देगी वजह
Spread the love

रायपुर।  राजधानी रायपुर से सटे ग्राम बरोंदा से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग महिला की उसके ही दामाद ने बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

बता दें कि, घटना 5 नवंबर की बताई जा रही है। मृतका का नाम राजबाई बांधे है। जानकारी के अनुसार, घटना वाले दिन परिवार राज्योत्सव घूमने की तैयारी कर रहा था, लेकिन आरोपी दामाद वीरेंद्र कुर्रे  ने जाने से मना किया। इसी बात को लेकर घर में विवाद शुरू हो गया। विवाद के दौरान आरोपी ने बच्चों को पीटना शुरू कर दिया। जब बुजुर्ग सास राजबाई ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी आपे से बाहर हो गया और उसने सास को जमीन पर पटक दिया और हाथ-मुक्कों से बुरी तरह मारपीट की।

इसके बाद गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं,माना थाना पुलिस ने अब आरोपी दामाद वीरेंद्र कुर्रे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। इस घटना से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Related post

मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना

मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन…

Spread the love00 कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन…
गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार! स्कूल के शिक्षक ने 11वीं की छात्रा को बनाया हवस का शिकार, घटना सामने आते ही मचा हड़कंप…

गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार! स्कूल के शिक्षक ने 11वीं…

Spread the loveसूरजपुर। गुरु को हमारी संस्कृति में भगवान से ऊपर का दर्जा दिया जाता है। लेकिन इस युग में इस…
CG : लिव-इन पार्टनर की हत्या, सेप्टिक टैंक में छिपाया शव; ऐसे खुला खौफनाक राज…..

CG : लिव-इन पार्टनर की हत्या, सेप्टिक टैंक में…

Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने…