• 08/11/2025

बस्तर में फिर गूंजी रेड की आहट! सुकमा-दंतेवाड़ा में 12 ठिकानों पर NIA की छापेमारी

बस्तर में फिर गूंजी रेड की आहट! सुकमा-दंतेवाड़ा में 12 ठिकानों पर NIA की छापेमारी
Spread the love

सुकमा। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों में 12 अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई वर्ष 2023 में हुए अरनपुर आईईडी ब्लास्ट और घात लगाकर किए गए हमले के मामले से जुड़ी है, जिसे प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) के सशस्त्र सदस्यों ने अंजाम दिया था।

एनआईए अधिकारियों के अनुसार, तलाशी कार्रवाई प्रकरण संख्या RC-07/2024/NIA/RPR (अरनपुर आईईडी ब्लास्ट केस) के तहत की गई। यह हमला 26 अप्रैल 2023 को दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के गांव पेडका के पास दर्भा डिवीजन कमेटी के माओवादियों द्वारा किया गया था।

एजेंसी ने तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है, जिनमें नगद राशि, हस्तलिखित पत्र, लेवी वसूली से संबंधित रसीद बही और डिजिटल उपकरण शामिल हैं। इन सामग्रियों से यह संकेत मिला है कि संदिग्ध व्यक्ति माओवादी संगठन से जुड़े हुए थे और हमले की साजिश में शामिल थे।

एनआईए ने बताया कि अब तक इस प्रकरण में दो चार्जशीट दाखिल की जा चुकी हैं तथा 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच अभी जारी है।

Related post

नक्सल मुक्त बस्तर के 100 दिन पूर्ण, डबल इंजन सरकार ने असंभव कार्य किया संभव : साव

नक्सल मुक्त बस्तर के 100 दिन पूर्ण, डबल इंजन…

Spread the loveरायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बस्तर में नक्सलवाद के सफाये के 100 दिन पूर्ण होने पर कहा कि, नक्सलवाद…
रायपुर समेत छह क्रिकेट स्टेडियमो में खेल गतिविधि के आयोजन पर रोक

रायपुर समेत छह क्रिकेट स्टेडियमो में खेल गतिविधि के…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने जल संरक्षण से जुड़े मामले में देश के तीन क्रिकेट स्टेडियमों को अगली सुनवाई…
उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री साय के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने किया स्वागत

उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री साय…

Spread the loveउत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री साय के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने किया स्वागत मुख्यमंत्री…