• 09/11/2025

झाड़-फूंक के बहाने लाखों की ठगी: ज्वेलरी-नगदी लेकर फरार हुआ आरोपी

झाड़-फूंक के बहाने लाखों की ठगी: ज्वेलरी-नगदी लेकर फरार हुआ आरोपी
Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर झाड़-फूंक के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। राखी थाना क्षेत्र के बेंद्री गांव में एक व्यक्ति ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर परिवार से लाखों रुपये के गहने और नकदी ठग लिए। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 30 अक्टूबर को उसका ससुर तुका राम साहू अपने घर एक मेहमान को लेकर आया और परिचय कराया कि यह उसका रिश्तेदार भांजा है। घरवालों ने सम्मान स्वरूप उसके पैर छुए। इसी दौरान आरोपी ने कहा कि बहू ओम कुमारी साहू की तबीयत बहुत खराब है और अगर जल्द इलाज नहीं किया गया तो हालत बिगड़ जाएगी। उसने झाड़-फूंक के जरिए इलाज करने की बात कही।इसके बाद आरोपी बहू के कमरे में गया और झाड़-फूंक का बहाना बनाकर घर में रखे सोने के जेवर निकलवाए। उसने सास-बहू दोनों को एक-दूसरे से बात न करने की हिदायत दी और पूजा-पाठ करने के बहाने जेवर और 12,000 रुपये नगद को एक रूमाल में बांधकर ले गया। आरोपी ने कहा कि वह गांव के बाहर पूजा कर लौट आएगा, लेकिन फिर कभी वापस नहीं आया।

आरोपी गुलबंद, टापस, मंगलसूत्र, डोंडा माला, अंगूठी, कान की बाली (इयररिंग) और नकदी लेकर फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने 7 नवंबर को आरोपी की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

Related post

रायपुर में शराब दुकान से जुड़े कर्मचारी ही निकले अवैध सप्लायर, 160 पाव शराब के साथ 7 गिरफ्तार

रायपुर में शराब दुकान से जुड़े कर्मचारी ही निकले…

Spread the loveरायपुर। अवैध शराब के खिलाफ रायपुर ग्रामीण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरंग क्षेत्र में सात लोगों को गिरफ्तार किया…
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल, इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये

गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल, इको-फ्रेंडली मूर्तियां…

Spread the loveरायपुर, 14 सितंबर 2026/छत्तीसगढ के बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड स्थित तारापुर गांव की महिलाओं ने अपनी लगन और…
सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं :…

Spread the loveप्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर की संध्या हर घर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का किया आह्वान…