• 16/11/2025

Aaj Ka Rashifal 16 November 2025 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Aaj Ka Rashifal 16 November 2025 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
Spread the love

Aaj ka Rashifal 16 November 2025: ग्रहों की स्थिति- गुरु कर्क राशि में। केतु सिंह राशि में। चंद्रमा कन्या राशि में। सूर्य और शुक्र तुला राशि में। बुध और मंगल वृश्चिक राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार आपका अच्छा चल रहा है। गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। मिलाजुला रिजल्ट मिलने वाला समय है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि- भावनाओं पर काबू रखें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। महत्वपूर्ण निर्णय थोड़ा रोक लें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है, लेकिन कोलाहल से बचिएगा। व्यापार आपका अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। फिर भी घरेलू सुख बाधित रहेगा। कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा चल रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य ठीक है। पराक्रम रंग लाएगा। योजनाएं फलीभूत होंगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- कई अभी निवेश न करें। धन हानि के संकेत हैं। रुपये, पैसे न दें। लौट के नहीं आएंगे। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जो चाहेंगे वो होगा। जिस चीज की जरुरत होगी उसकी उपलब्धता होगी जीवन में। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि- मन खिन्न रहेगा। चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। ये बेवजह भी खिन्नता हो सकती है। सर दर्द, नेत्र पीड़ा, स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित, प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार भी ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। यात्रा, सबकुछ शुभ होगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान, व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा है। बस प्रेम और संतान आपसे थोड़ा दूर रहेगा, लेकिन शुभता बनी रहेगी। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य में ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

Related post

नक्सल मुक्त बस्तर के 100 दिन पूर्ण, डबल इंजन सरकार ने असंभव कार्य किया संभव : साव

नक्सल मुक्त बस्तर के 100 दिन पूर्ण, डबल इंजन…

Spread the loveरायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बस्तर में नक्सलवाद के सफाये के 100 दिन पूर्ण होने पर कहा कि, नक्सलवाद…
रायपुर समेत छह क्रिकेट स्टेडियमो में खेल गतिविधि के आयोजन पर रोक

रायपुर समेत छह क्रिकेट स्टेडियमो में खेल गतिविधि के…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने जल संरक्षण से जुड़े मामले में देश के तीन क्रिकेट स्टेडियमों को अगली सुनवाई…
उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री साय के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने किया स्वागत

उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री साय…

Spread the loveउत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री साय के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने किया स्वागत मुख्यमंत्री…