• 17/11/2025

CG NEWS : ACB की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ सब इंजीनियर गिरफ्तार

CG NEWS : ACB की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ सब इंजीनियर गिरफ्तार
Spread the love

सुकमा।  जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने शनिवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सब इंजीनियर को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लंबे समय से चल रही शिकायतों की पुष्टि के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता द्वारा रकम सौंपते ही अधिकारी ने मौके पर सब इंजीनियर को दबोच लिया।

जानकारी के यह कार्रवाई जिले के छिंदगढ़ ब्लॉक में स्थित सरकारी आवास में की गई। जैसे ही टीम ने कमरे में प्रवेश किया, वहां रिश्वत की रकम टेबल पर रखी मिली जिसे तुरंत जब्त कर लिया गया। इसके साथ ही एसीबी अधिकारियों ने सब इंजीनियर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह रकम किसी निर्माण कार्य की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में मांगी गई थी।

छापेमारी के बाद एसीबी की टीम अब सब इंजीनियर के आवास और कार्यालय से जुड़े दस्तावेज़ों की विस्तृत जांच कर रही है। टीम ने लैपटॉप, मोबाइल फोन, रजिस्टर और कई संदिग्ध फाइलें कब्जे में लेकर उनकी पड़ताल शुरू की है। अधिकारियों का कहना है कि आगे भी और वित्तीय अनियमितताओं के खुलासे की संभावना है।

घटना की पुष्टि होते ही विभागीय स्टाफ में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा तेज हो गई है कि एसीबी जल्द ही जिले के अन्य संदिग्ध मामलों पर भी कार्रवाई कर सकती है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जिले में यह ताजा कार्रवाई प्रशासन के लिए एक सख्त संदेश मानी जा रही है।

Related post

नियद-नेल्ला-नार 2.0 के तहत 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ

नियद-नेल्ला-नार 2.0 के तहत 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक…

Spread the love०मुख्य सचिव विकासशील ने की समीक्षा, अधिकारियों को समय-सीमा में योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश रायपुर । मुख्य…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को पहुंचेंगी बस्तर, मुरिया दरबार में होंगी शामिल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को पहुंचेंगी बस्तर, मुरिया…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास प्रस्तावित…
छत्तीसगढ़ में 150 करोड़ से अधिक का औद्योगिक निवेश, 3,500 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

छत्तीसगढ़ में 150 करोड़ से अधिक का औद्योगिक निवेश,…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में यश फैन्स एंड एप्लायंसेस लिमिटेड की नई औद्योगिक इकाई का…