• 06/12/2025

टोकन नहीं कटने से परेशान किसान ने उठाया खौफनाक कदम, ब्लेड से रेता खुद का गला, हालत गंभीर

टोकन नहीं कटने से परेशान किसान ने उठाया खौफनाक कदम, ब्लेड से रेता खुद का गला, हालत गंभीर
Spread the love

महासमुंद। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी अभी भी जारी है। अलग-अलग जिलों में बनाए गए खरीदी केंद्रों में हर दिन किसान अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं। लेकिन किसानों को ऑनलाइन टोकन कटाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से आज एक परेशान किसान ने ब्लेड से खुद का गला रेत डाला। जिसके बाद उसे घायल हालत में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

दरअसल, घायल किसान मनबोध गांडा (उम्र 65 वर्ष) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा लाया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे महासमुंद मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, किसान सुबह गाय को चराने निकला था और इसी दौरान उसने खुद का गला काट लिया। जिसके बाद घटना की जानकारी ग्रामीणों ने परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन ने उसे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल लेकर पहुंचे।

बताया गया कि, लगातार तीनों दिनों से टोकन कटाने के लिए प्रयास कर रहा था, लेकिन टोकन नहीं कटने की वजह से परेशान हो कर उसने खुद का गला काट दिया। फिलहाल किसान की हालत नाजुक है। कहा जा रहा है कि,बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया जाएगा।

Related post

युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर

युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण,…

Spread the loveयुवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं…
बस्तर में बोधघाट परियोजना का मुद्दा गरमाया, प्रभावितों से मुलाकात करेंगे राहुल गांधी

बस्तर में बोधघाट परियोजना का मुद्दा गरमाया, प्रभावितों से…

Spread the loveरायपुर. कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ सकते हैं। बोधघाट परियोजना को लेकर राहुल…
डिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करें -मुख्य सचिव विकासशील

डिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करें -मुख्य…

Spread the loveडिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करें -मुख्य सचिव विकासशील फसल की वास्तविक स्थिति का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार…