• 09/10/2026

छत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को मिली नई जिम्मेदारी, संभालेंगे दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की कमान

छत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को मिली नई जिम्मेदारी, संभालेंगे दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की कमान
Spread the love

रायपुर। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) में CISF के डीआईजी के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर होगी।

संतोष सिंह को सुरक्षा प्रबंधन और प्रशासनिक कार्यों के अनुभव को देखते हुए यह अहम दायित्व सौंपा गया है। दिल्ली और आसपास के शहरों को जोड़ने वाली मेट्रो सेवा में रोजाना बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। ऐसे में मेट्रो नेटवर्क, स्टेशनों और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था उनके कार्यक्षेत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा होगी।

271 स्टेशनों वाला दिल्ली मेट्रो नेटवर्क

दिल्ली मेट्रो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की प्रमुख सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था है। इसका नेटवर्क दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और हरियाणा के आसपास के शहरों को भी जोड़ता है। वर्तमान में दिल्ली मेट्रो के नेटवर्क में 271 स्टेशन हैं। मेट्रो में प्रतिदिन लाखों यात्री सफर करते हैं। हाल ही में 17 सितंबर को करीब 82.45 लाख यात्रियों की एक दिन में आवाजाही दर्ज की गई थी। ऐसे बड़े यात्री नेटवर्क की सुरक्षा व्यवस्था संभालना CISF के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में SP-SSP रह चुके हैं संतोष सिंह

IPS संतोष सिंह को छत्तीसगढ़ में विभिन्न जिलों में पुलिसिंग का लंबा अनुभव रहा है। वे प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, राजनांदगांव, कोरिया, रायगढ़, महासमुंद, नारायणपुर और कोंडागांव में SP/SSP के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वे सुकमा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और दुर्ग में नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) के रूप में भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इस तरह छत्तीसगढ़ के कुल 11 जिलों में अलग-अलग पदों पर काम करने का अनुभव उनके पास है।

सामुदायिक पुलिसिंग पर भी रहा फोकस

संतोष सिंह को पुलिसिंग के साथ सामुदायिक स्तर पर पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय से जुड़े प्रयोगों के लिए भी जाना जाता है। विभिन्न जिलों में एसपी के तौर पर कार्य करते हुए उन्होंने कानून-व्यवस्था के साथ सामुदायिक पुलिसिंग को भी अपने कार्यक्षेत्र में शामिल किया।

हैदराबाद में भी संभाल चुके हैं महत्वपूर्ण सुरक्षा जिम्मेदारी

दिल्ली मेट्रो में नई जिम्मेदारी से पहले संतोष सिंह हैदराबाद में DIG साउथ ज़ोन-2 के रूप में तैनात थे। इस जिम्मेदारी के तहत वे आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक क्षेत्र में औद्योगिक एवं रणनीतिक प्रतिष्ठानों तथा पूर्वी तट के बंदरगाहों की सुरक्षा से जुड़े दायित्व संभाल रहे थे। अब उनकी नई पोस्टिंग दिल्ली में हुई है, जहां उन्हें देश के सबसे बड़े मेट्रो नेटवर्क में शामिल दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। नई जिम्मेदारी के तहत स्टेशनों, मेट्रो परिसरों और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े CISF के कामकाज में उनकी भूमिका अहम होगी।

Related post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज साइबर जागृति अभियान और करमा तिहार कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज साइबर जागृति अभियान और करमा…

Spread the loveरायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,मुख्यमंत्री…
CG Weather Update:छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई जारी,कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार

CG Weather Update:छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई जारी,कुछ इलाकों…

Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का सिलसिला जारी है। प्रदेश के कुछ और हिस्सों से मानसून…
Breaking: IED निष्क्रिय करने के दौरान जोरदार ब्लास्ट, CRPF के 4 जवान घायल; दो की हालत गंभीर

Breaking: IED निष्क्रिय करने के दौरान जोरदार ब्लास्ट, CRPF…

Spread the loveसुकमा।  छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा अभियान के दौरान चार CRPF जवान घायल हो गए। एलाड़मड़गु इलाके में…