• 10/12/2025

पुलिस बल को फिर मिली बड़ी कामयाबी, 11 हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, इतने लाख का था इनाम

पुलिस बल को फिर मिली बड़ी कामयाबी, 11 हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, इतने लाख का था इनाम
Spread the love

गढ़चिरोली। कुख्यात नक्सली कमांडर हिड़मा की मौत के बाद अब नक्सलवाद की कमर टूट गई है। बस्तर में माड़वी हिड़मा के ढेर होने के बाद फोर्स को एक और बड़ी सफलता मिली है। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद के खात्मे की जो डेडलाइन बताई है। उसका असर लगातार देखने को मिल रहा है, जहां एक-एक कर नक्सली सरेंडर कर रहे हैं। वहीं आज एक बार फिर 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

बता दें कि, महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में 11 नक्सलियों ने आज पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला के सामने आत्मसमर्पण किया। इन सभी पर कुल 82 लाख रुपये का इनाम था। गढ़चिरोली पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त प्रयासों से 2015 से अब तक 112 नक्‍सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें दो डिवीजनल कमेटी सदस्य, तीन प्लाटून पार्टी कमेटी सदस्य, दो एरिया कमेटी सदस्य और चार आम पार्टी सदस्य शामिल हैं।

वहीं इन नक्सलियों में  चार कैडर नक्सली ने अपनी वर्दी और हथियारों के साथ सरेंडर किया। इसमें सबसे बड़ा नाम 57 साल के रमेश उर्फ भीमा उर्फ बाजू गुड्डी लेकामी का है, जो भामरागढ़ एरिया का डिवीजनल कमेटी सदस्य था, जबकि। अन्य सदस्य छत्तीसगढ़ के सुकमा, बीजापुर, कांकेर और नारायणपुर जिलों के रहने वाले हैं. इनमें महिलाएं भी शामिल हैं।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…