• 15/12/2025

मुख्यमंत्री से CAIT प्रतिनिधियों की सौजन्य मुलाकात, स्वदेशी संकल्प यात्रा में शामिल होने का दिया आमंत्रण…

मुख्यमंत्री से CAIT प्रतिनिधियों की सौजन्य मुलाकात, स्वदेशी संकल्प यात्रा में शामिल होने का दिया आमंत्रण…
Spread the love

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के प्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया ट्रेडर्स एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में देशभर में संचालित स्वदेशी संकल्प यात्रा के अंतर्गत 20 दिसंबर को दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने CAIT के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया और स्वदेशी विचारधारा को मजबूती देने वाले ऐसे आयोजनों की सराहना की। उल्लेखनीय है कि स्वदेशी संकल्प यात्रा दुर्ग शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नगर भ्रमण करेगी।

इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सशक्त स्वदेशी, वोकल फॉर लोकल, स्थानीय व्यापार को सशक्त बनाना तथा स्वदेशी उद्यमिता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है। इस अवसर पर कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया ट्रेडर्स के अध्यक्ष श्री प्रकाश सांखला, यात्रा संयोजक श्री संजय चौबे सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related post

बड़ी कामयाबी: नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, जानिए कैसे खाकी की गिरफ्त में आया मुख्य आरोपी

बड़ी कामयाबी: नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़,…

Spread the loveरायगढ़। जिले में नकली शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम धनागर में…
CG – स्कूल खुलते ही 8 शिक्षकों को शो-काॅज नोटिस जारी,जाने पूरा मामला..!!

CG – स्कूल खुलते ही 8 शिक्षकों को शो-काॅज…

Spread the loveजगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में प्रवेशोत्सव के बीच लापरवाही बरतने वाले आठ शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है।…
दिल दहला देने वाला मामला : रील बनाने के चक्कर में चली गई महिला की जान

दिल दहला देने वाला मामला : रील बनाने के…

Spread the loveरायगढ़। रायगढ़ जिले के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कोष्टापारा में एक दिल दहला देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया…