• 22/12/2025

Murder : राजधानी में युवक की चाकू गोदकर हत्या, डांस विवाद बना मौत की वजह

Murder : राजधानी में युवक की चाकू गोदकर हत्या, डांस विवाद बना मौत की वजह
Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र के सतनाम चौक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। जयंती समारोह के दौरान डांस को लेकर हुए विवाद में युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नीतिल खरे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि डांस करने को लेकर नीतिल खरे की कुछ नाबालिगों से कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर नाबालिगों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में नीतिल खरे की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिगों को हिरासत में लेकर आगे की जांच की जा रही है।

Related post

Aaj ka Panchang 24 September 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग

Aaj ka Panchang 24 September 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष…

Spread the loveAaj ka Panchang 24 September 2026: हर दिन का पंचांग अपने आप में खास होता है. इसमें तिथि, वार,…
Aaj ka Rashifal 24 September 2026: कर्क राशि वालों को मिल सकता है रुका हुआ पैसा, सिंह वाले दिखावे पर न करें खर्चा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 24 September 2026: कर्क राशि वालों…

Spread the loveAaj ka Rashifal 24 September 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन करियर,…
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है–…

Spread the loveरायपुर । जिन हाथों ने वर्षों से किसी का सहारा लिया, वही आज खुद गिलास उठाकर पानी पी रहे…