• 04/01/2026

CG : अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस जिले में होगी भर्ती, सभी जिलों से अभ्यर्थी होंगे शामिल….

CG  : अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस जिले में होगी भर्ती, सभी जिलों से अभ्यर्थी होंगे शामिल….
Spread the love

रायपुर। अग्निवीर भर्ती रैली का इंतेजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। यह भर्ती जनवरी में ही धमतरी जिले में होगी। छत्तीसगढ़ में जनवरी 2026 में आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली के लिए भारतीय सेना द्वारा प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) जारी कर दिए गए हैं।

सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर द्वारा यह भर्ती रैली 10 से 24 जनवरी 2026 तक इंडोर स्टेडियम, धमतरी में आयोजित की जाएगी, जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के पुरुष अभ्यर्थी भाग लेंगे। इस भर्ती रैली के अंतर्गत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं एवं 8वीं पास) पदों के लिए चयन प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना द्वारा 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा सहित अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में भाग लेने के पात्र होंगे।

सेना भर्ती कार्यालय द्वारा रैली में सम्मिलित होने वाले योग्य अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www-joinindianarmy-nic-in पर अपलोड कर दिए गए हैं तथा अभ्यर्थियों के पंजीकृत ई-मेल पते पर भी भेजे गए हैं। भर्ती रैली में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, रैली अधिसूचना में उल्लेखित सभी आवश्यक दस्तावेज तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल फोन साथ लाना अनिवार्य होगा।

किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए अभ्यर्थी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक स्थित सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 एवं 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। सेना भर्ती कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि भारतीय सेना में चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और चयन केवल योग्यता एवं प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है। अभ्यर्थियों को दलालों एवं प्रलोभन देने वालों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

Related post

CG : छत्तीसगढ़ के IAS-IPS अधिकारियों का DA 3% बढ़ा, अब मिलेगा 63% महंगाई भत्ता

CG : छत्तीसगढ़ के IAS-IPS अधिकारियों का DA 3%…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में IAS, IPS और अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों का महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ा दिया गया…
IPL से धोनी का संन्यास, CSK के साथ निभाएंगे नई जिम्मेदारी

IPL से धोनी का संन्यास, CSK के साथ निभाएंगे…

Spread the loveनई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खिलाड़ी…
CG Cyber Fraud: दवा ऑर्डर करने के चक्कर में महिला से लाखों की ठगी, OTP बताते ही खाली हुआ बैंक खाता!

CG Cyber Fraud: दवा ऑर्डर करने के चक्कर में…

Spread the loveसरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। इस बार ठगों ने…