• 10/01/2026

Aaj ka Rashifal: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 10 जनवरी का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 10 जनवरी का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
Spread the love

Aaj ka Rashifal 10 January 2026: ग्रहों की स्थिति- मिथुन राशि में गुरु। केतु सिंह राशि में। चंद्रमा कन्या राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल धनु राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन रशि के गोचर में हैं।

मेष राशि- गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। शत्रु थोड़ा एक्टिव रहेंगे। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृषभ राशि- वृषभ राशि के विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय और एक तरीके से भावुकता पर थोड़ा काबू रखना पड़ेगा। बाकी आपकी परिस्थितियां थोड़ा प्रतिकूल हैं- पिता से, प्रेम और संतान से। ये सारी चीजें अपोजिट हैं। स्वास्थ्य में भी ध्यान देना पड़ेगा तो कुल मिलाकर थोड़ा मध्यम समय क्योंकि आपके अष्टम भाव में चार-चार ग्रह बैठे हैं जिसमें लग्नेश और पंचमेश भी है और सूर्य भी हैं, मंगल भी है। तो थोड़ा बचकर पार करिए।

मिथुन राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी होगी। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी लेकिन थोड़ा कलहकारी सृष्टि का भी सृजन होगा। जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए क्योंकि ओवरऑल अच्छा समय है। किसी तरीके की कोई प्रॅाब्लम नहीं है। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य में सुधार होगा। शत्रु समन योग बन रहा है। बिल्कुल शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा, लेकिन डिस्टर्बेंस बहुत रहेगा। प्रेम, संतान भी थोड़ा मध्यम है। व्यापार मध्यम है लेकिन खराब नहीं है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। मन परेशान रहेगा और बहुत तरह के मानसिक तौर पर ऑप्शन और उथा-पुथल रहेगी। जिस वजह से मानसिक परेशानी बनी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए भी असमंजस की स्थिति। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। गृह कलह के बड़े संकेत हैं। थोड़ा सा ध्यान रखिए। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। मन फिर भी परेशान रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। खर्च की अधिकता रहेगी, लेकिन प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- व्यापार में बढ़ोतरी होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा, लेकिन मानसिक परेशानी रहेगी। खर्च की अधिकता कर्ज की स्थिति ला सकती है। सरकारी तंत्र से कोई नुकसान संभव है। मध्यम समय है। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। आय और व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ दिख रही है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। आनंदित रहेगा जीवन। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

Related post

छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ी सौगात! स्वरोजगार के लिए मिलेगा 25 हजार रुपये तक का लोन, जानें कौन उठा सकता है योजना का लाभ

छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ी सौगात! स्वरोजगार के लिए…

Spread the love Mahtari Shakti Loan Yojana: छत्तीसगढ़ की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें खुद का व्यवसाय…
CG Dhan Kharidi 2026: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 2.78 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद; 70 हजार किसानों ने बेचा धान!

CG Dhan Kharidi 2026: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ने…

Spread the loveChhattisgarh Dhan Kharidi 2026: छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी  का सिलसिला…
E-Challan Online Payment: अब घर बैठे भरें ट्रैफिक चालान का जुर्माना, सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं; मोबाइल से ऐसे करें ऑनलाइन पेमेंट!

E-Challan Online Payment: अब घर बैठे भरें ट्रैफिक चालान…

Spread the loveE Challan Online Payment वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। अगर आपकी गाड़ी का ट्रैफिक नियमों का…