• 11/01/2026

CG : तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से शिक्षिका की मौत, स्कूटी से जा रही थी मायके

CG : तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से शिक्षिका की मौत, स्कूटी से जा रही थी मायके
Spread the love

दुर्ग। तेज रफ्तार हाइवा के चपेट में आने से शिक्षिका की मौत हो गई है। हादसा दुर्ग जिले के पाटन-भखारा कुरूद रोक की है। शिक्षिका स्कूटी से अपने मायके जा रही थी। शिक्षिका की पहचान 48 वर्षीय मधुबाला चंद्राकर के रूप में हुई है। मधुबाला कुरूद की रहने थी। ग्राम बगौद स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी। मधुबाला एक्टिवा वाहन से अपने मायके ग्राम आमालोरी जा रही थी।

ग्राम कौही के पास जैसे ही वह मोड़ पर पहुंचनी थी, विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे हाइवा ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिक्षिका सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके पर रुक गया। हादसे के तुरंत बाद, आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घायल शिक्षिका को पाटन शासकीय अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका शिक्षिका की दो बेटियां हैं। शिक्षिका के पति किसान हैं।

Related post

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क…

Spread the loveमरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों और परिजनों से की मुलाकात, बेहतर उपचार के दिए निर्देश चार घायल स्वस्थ…
छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

Spread the loveभारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण और छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के बीच महत्वपूर्ण एमओयू संरक्षित स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों पर…
खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए मंत्री अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए मंत्री…

Spread the love00 मासूम का जीवन और उसकी सुरक्षा सर्वोपरि, उपचार के साथ मिले सुरक्षित वातावरण – अग्रवाल रायपुर। सरगुजा जिले…