• 23/01/2026

पर्यटन व संस्कृति मंत्री ने मेंड्रॉकला विद्यालय में छात्राओं को वितरित की साइकिल

पर्यटन व संस्कृति मंत्री ने मेंड्रॉकला विद्यालय में छात्राओं को वितरित की साइकिल
Spread the love

रायपुर। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सरगुजा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेंड्राकला में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिलें वितरित की । मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिल वितरण किया। यह साइकिल उनके लिए सिर्फ एक साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और आगे बढऩे की प्रेरणा है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सरस्वती साइकिल योजना के तहत मेंड्रॉकला विद्यालय में छात्राओं को साइकिल वितरित की

सरस्वती साइकिल योजना ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की बेटियों को शिक्षा से जोडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। सभी बेटियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा प्रदान करना है, ताकि वे शिक्षा से वंचित न रहें। सरगुजा जिले के दूरस्थ इलाकों में रहने वाली कई छात्राएं पैदल लंबी दूरी तय करती थीं, लेकिन अब ये साइकिलें न केवल समय बचाएंगी, बल्कि उनकी सुरक्षा और आत्मविश्वास को भी बढ़ाएंगी। मंत्री श्री अग्रवाल ने समारोह में छात्राओं से कहा कि वे इस साइकिल को शिक्षा के साधन के रूप में उपयोग करें और अपने सपनों को साकार करें। उन्होंने ग्रामीण विकास और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से इसकी प्रासंगिकता जोड़ते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार कन्या शिक्षा को प्राथमिकता दे रही है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सरस्वती साइकिल योजना के तहत मेंड्रॉकला विद्यालय में छात्राओं को साइकिल वितरित की

स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने बताया कि इससे छात्राओं का स्कूल ड्रॉपआउट दर कम होगा और क्षेत्र में साक्षरता स्तर बढ़ेगा।

Related post

‘महानदी हमारी जीवनधारा और हमारी समृद्धि का आधार’- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

‘महानदी हमारी जीवनधारा और हमारी समृद्धि का आधार’- मुख्यमंत्री…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि महानदी हमारी जीवनधारा और हमारी समृद्धि का आधार है। महानदी…
आस्था पर चोट : सतनामी समाज के आराध्य गुुरु बालक दास की मूर्ति की खंडित, आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाया ये बड़ा कदम

आस्था पर चोट : सतनामी समाज के आराध्य गुुरु…

Spread the loveगरियाबंद। गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर में सतनामी समाज के आराध्य गुरु बालक दास की मूर्ति खंडित किए जाने से…
Aaj Ka Panchang: पश्चिम दिशा में भूलकर भी न करें यात्रा, जानें राहुकाल से लेकर अभिजीत मुहूर्त तक

Aaj Ka Panchang: पश्चिम दिशा में भूलकर भी न…

Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले…