• 03/02/2026

धान खरीदी: किसानों के हित में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अतिरिक्त दो दिवस धान खरीदी की व्यवस्था….

धान खरीदी: किसानों के हित में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अतिरिक्त दो दिवस धान खरीदी की व्यवस्था….
Spread the love

रायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश में किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण राहत प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत तीन श्रेणियों के किसानों को धान विक्रय हेतु अतिरिक्त दो दिवस – 05 एवं 06 फरवरी 2026 तक खरीदी की अनुमति प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार तीन प्रकार के किसान इस अतिरिक्त अवधि में धान विक्रय कर सकेंगे— ऐसे किसान, जिनके द्वारा 10 जनवरी 2026 के पश्चात टोकन हेतु आवेदन किया गया, किंतु सत्यापन नहीं हो पाया है। ऐसे किसान, जिनके द्वारा 10 जनवरी 2026 के पश्चात आवेदन किया गया तथा सत्यापन उपरांत उनके पास धान पाया गया है। ऐसे किसान, जिन्हें दिनांक 28 जनवरी 2026, 29 जनवरी 2026 एवं 30 जनवरी 2026 को टोकन प्राप्त हुआ था, परंतु किसी कारणवश वे निर्धारित तिथि पर धान विक्रय नहीं कर पाए थे।

किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए बारदाना एवं हमालों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। राज्य सरकार का यह निर्णय किसानों के प्रति संवेदनशीलता और उनकी उपज के सुरक्षित एवं सुचारु विक्रय के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Related post

5 साल में रिन्यूएबल एनर्जी के इस स्टॉक ने दिया 3900% रिटर्न, अंतिम तिमाही में की तगड़ी कमाई, प्रॉफिट में 305 फीसदी की ग्रोथ

5 साल में रिन्यूएबल एनर्जी के इस स्टॉक ने…

Spread the loveरेन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी Solex Energy ने अपना हालिया क्वार्टर रिजल्ट घोषित किया है, जिसके बाद निवेशकों की…
हीरो मोटरकॉर्प के शेयर भरेंगे उड़ान, ₹1500 करोड़ का कैपेक्स किया तय, स्कूटर उत्पादन क्षमता दोगुनी करने का लक्ष्य

हीरो मोटरकॉर्प के शेयर भरेंगे उड़ान, ₹1500 करोड़ का…

Spread the loveस्कूटर और मोटरसाइकिल बनाने वाली प्रमुख कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने वित्त वर्ष 2027 के लिए 1500 करोड़ रुपये का…
मुथूट फिनकॉर्प ने आईपीओ प्लान को दी मंजूरी, कंपनी 4,000 करोड़ रुपये तक जुटाने का लक्ष्य

मुथूट फिनकॉर्प ने आईपीओ प्लान को दी मंजूरी, कंपनी…

Spread the loveनॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) मुथूट फिनकॉर्प के बोर्ड ने अपने आगामी आईपीओ (प्रथम सार्वजनिक प्रस्ताव) को मंजूरी दे…