• 03/02/2026

महतारी वंदन से आर्थिक रूप से सशक्त हुई महिलाएं: सहायता राशि से सिलाई मशीन खरीद भगवती रात्रे बनी आत्मनिर्भर…

महतारी वंदन से आर्थिक रूप से सशक्त हुई महिलाएं: सहायता राशि से सिलाई मशीन खरीद भगवती रात्रे बनी आत्मनिर्भर…
Spread the love

रायपुर: महतारी वंदन योजना राज्य की महिलाओं के जीवन में आशा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का नया उजाला लेकर आई है। इस योजना की सफलता का प्रेरणादायी उदाहरण सारंगढ़ जिला के बरमकेला विकासखंड के ग्राम पंचायत संडा की निवासी श्रीमती भगवती रात्रे हैं, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी साहस, सूझबूझ और मेहनत से अपने परिवार को संभालने का संकल्प लिया।

श्रीमती भगवती रात्रे के परिवार में वे स्वयं, उनके पति और तीन वर्ष की छोटी बेटी हैं। विवाह के बाद पारिवारिक परिस्थितियों के कारण उन्हें ससुराल से अलग रहना पड़ा। परिवार की संपूर्ण जिम्मेदारी उनके पति पर थी, जो मजदूरी कर किसी तरह घर का खर्च चलाते थे। दुर्भाग्यवश एक गंभीर दुर्घटना में उनके पति काम करने में असमर्थ हो गए। इसके बाद इलाज, घर के दैनिक खर्च और मासूम बच्ची की जरूरतों ने परिवार को गहरे आर्थिक संकट में डाल दिया।
ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में महतारी वंदन योजना श्रीमती भगवती रात्रे के जीवन में संबल बनकर सामने आई। योजना के तहत मिलने वाली प्रतिमाह 1,000 रुपये की सहायता राशि को उन्होंने केवल खर्च तक सीमित न रखते हुए नियमित बचत की शुरुआत की। इसी बचत और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने 6 हजार रुपये की सिलाई मशीन खरीदी और स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाया।

आज श्रीमती भगवती रात्रे सिलाई कार्य के माध्यम से प्रतिमाह लगभग 5 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं। इस आय से वे अपने परिवार का भरण-पोषण, पति के इलाज में सहयोग, बेटी की पढ़ाई तथा घर की आवश्यकताओं को सम्मानपूर्वक पूरा कर पा रही हैं।
महतारी वंदन योजना ने उन्हें केवल आर्थिक सहायता ही नहीं दी, बल्कि आत्मविश्वास, स्वावलंबन और सामाजिक सम्मान भी प्रदान किया है। आज वे अपने पैरों पर मजबूती से खड़ी हैं और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही हैं।

श्रीमती भगवती रात्रे ने अपने जीवन में आए इस सकारात्मक परिवर्तन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना ने उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर सम्मान के साथ जीने का अवसर दिया है।

Related post

CG : छत्तीसगढ़ में कल छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज, सरकारी दफ्तर और बैंक रहेंगे बंद!

CG : छत्तीसगढ़ में कल छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज,…

Spread the loveरायपुर।  नवंबर महीने के आखिरी सप्ताह में प्रदेशवासियों को एक और सार्वजनिक अवकाश मिलने जा रहा है। सिख धर्म…
पूर्व सांसद साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर रायपुर आए मुख्यमंत्री साय

पूर्व सांसद साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने कहा- पैर में चोट लगने से नंदकुमार साय को हो रही थी तकलीफ, बेहतर उपचार के…
संविधान का अपमान बार-बार किसी राजनीतिक दल ने किया है, तो वह कांग्रेस पार्टी है – साव

संविधान का अपमान बार-बार किसी राजनीतिक दल ने किया…

Spread the love00 डॉ. अम्बेडकर की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया  रायपुर।…