• 05/02/2026

Breaking : बीजापुर में बड़ा एनकाउंटर, कमांडर उधम सिंह की मारे जाने की खबर

Breaking : बीजापुर में बड़ा एनकाउंटर, कमांडर उधम सिंह की मारे जाने की खबर
Spread the love

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। घने और दुर्गम जंगलों में चल रहे इस ऑपरेशन के दौरान दोनों ओर से लगातार गोलीबारी की सूचना है। सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है और बड़ी संख्या में जवान मोर्चे पर डटे हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार, इस एनकाउंटर में लंबे समय से सक्रिय नक्सली कमांडर और शीर्ष माओवादी नेता उधम सिंह के मारे जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों की ओर से अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के बाद इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

पुलिस मुख्यालय से वरिष्ठ अधिकारी पूरे अभियान पर नजर बनाए हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियां आसपास के क्षेत्रों में भी तलाशी अभियान चला रही हैं, ताकि किसी भी नक्सली गतिविधि पर पूरी तरह नियंत्रण रखा जा सके।

Related post

कार्यपालन अभियंता सस्पेंड : इस लापरवाही पर सख्त हुआ विभाग, तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, देखें आदेश…!!

कार्यपालन अभियंता सस्पेंड : इस लापरवाही पर सख्त हुआ…

Spread the loveजांजगीर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। जल संसाधन विभाग…
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के दिग्गज भाजपा नेता का निधन, संभाल रहे थे इस बोर्ड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के दिग्गज भाजपा नेता का निधन,…

Spread the loveकांकेर। छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष और बीजेपी के वरिष्ठ नेता भारत मटियार का इलाज के दौरान निधन…
CG – रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, आत्महत्या या फिर….

CG – रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत…

Spread the loveमनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर एक अज्ञात युवक का…