• 09/02/2026

रायपुर में खौफनाक मंजर: बीच सड़क आग का गोला बनी चलती कार, यात्रियों ने ऐसे बचाई जान

रायपुर में खौफनाक मंजर: बीच सड़क आग का गोला बनी चलती कार, यात्रियों ने ऐसे बचाई जान
Spread the love

रायपुर।  राजधानी के तेलीबांधा इलाके में रविवार की रात एक बेहद भयावह हादसा टल गया। रिंग रोड पर अग्रसेन चौक के पास एक चलती सुमो ग्रैंड अचानक धू-धू कर जलने लगी। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और बीच सड़क पर चीख-पुकार मच गई।

झारखंड के रहने वाले हैं कार सवार

जानकारी के मुताबिक, कार में सवार सभी लोग झारखंड के निवासी हैं। वे राजधानी से गुजर रहे थे, तभी अचानक इंजन से धुआं उठने लगा। जब तक चालक कुछ समझ पाता, आग की लपटों ने पूरी गाड़ी को अपनी आगोश में ले लिया। कार के भीतर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में दरवाजे खोलकर बाहर छलांग लगाई और अपनी जान बचाई।

स्वाहा हो गई कार

सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी आती, आग इतनी विकराल हो चुकी थी कि सुमो ग्रैंड पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और ट्रैफिक बहाल किया।

शॉर्ट सर्किट की आशंका 

प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, फिलहाल इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि की खबर नहीं है।

सावधानी की अपील

गर्मी बढ़ने या लंबी यात्रा के दौरान गाड़ियों की वायरिंग और कूलेंट की जांच जरूर कराएं। यदि चलते समय धुंआ दिखे, तो तुरंत गाड़ी सुरक्षित जगह खड़ी कर बाहर निकलें।

Related post

अटल जी की पुण्यतिथि पर सीएम साय ने किया नमन : बोले- उनके सपनों का विकसित छत्तीसगढ़ बनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि

अटल जी की पुण्यतिथि पर सीएम साय ने किया…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि…
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM…

Spread the loveAtal Bihari Vajpayee Death Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर देशभर में उन्हें…
CG Weather Update: आज घूमने का प्लान है तो संभलकर! छत्तीसगढ़ में 4 दिन बारिश का दौर, कई जिलों में अलर्ट

CG Weather Update: आज घूमने का प्लान है तो…

Spread the loveरायपुर। स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के बाद अगर आप रविवार को कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो…