• 11/02/2026

CG: स्कूलों में राशन घोटाला, फर्जी हाजिरी से लाखों की निकासी, चार अधीक्षक निलंबित

CG: स्कूलों में राशन घोटाला, फर्जी हाजिरी से लाखों की निकासी, चार अधीक्षक निलंबित
Spread the love

बीजापुर। जिले में शिक्षा की लौ जलाने के नाम पर करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए जा रहे हैं। लेकिन हकीकत यह है कि यह पैसा आदिवासी बच्चों के पेट तक पहुंचने के बजाय भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता जा रहा है। इस मामले को प्रमुखता से उठाने के बाद अब प्रशासन की नींद टूटी है। बीजापुर के पोटाकेबिनों आवासीय विद्यालयों में हुए वित्तीय अनियमितता और राशन घोटाले के मामले में संयुक्त संचालक शिक्षा ने चार प्रभारी अधीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जांच रिपोर्ट में खुलासा

जांच दल जब बीजापुर के विभिन्न पोटाकेबिनों में पहुंचा तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। जिन विद्यालयों में कागजों पर बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत दिखाई गई थी। वहां मौके पर आधे बच्चे भी मौजूद नहीं थे। जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि जुलाई से अक्टूबर के बीच बड़ी संख्या में बच्चे अनुपस्थित थे। लेकिन उनके नाम पर राशन सब्जी और मेष शुल्क का पैसा सरकारी खजाने से लगातार निकाला जा रहा था।

हैरानी की बात यह है कि अधीक्षकों ने अपनी चोरी छिपाने के लिए उपस्थिति पंजी में जमकर कांट-छांट और हेरफेर की। बच्चों की फर्जी उपस्थिति दर्ज कर शासन को लाखों रुपये का चूना लगाया गया। यह खेल केवल राशन तक सीमित नहीं था बल्कि बच्चों को मिलने वाली शिष्यवृत्ति की राशि में भी डाका डाला गया।

Related post

सेवा सेतु से महज 5 दिनों में मिले जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र, बेटे की शिक्षा की राह हुई आसान

सेवा सेतु से महज 5 दिनों में मिले जाति,…

Spread the love00 बलौदा के ग्राम बगडबरी निवासी तेजप्रताप को मिली त्वरित सेवा, प्रमाण पत्र मिलने से परिवार को बड़ी राहत…
जशपुर जम्बूरी 2026 में दिखेगा रोमांच, साहसिक खेल और जनजातीय संस्कृति का अनूठा संगम

जशपुर जम्बूरी 2026 में दिखेगा रोमांच, साहसिक खेल और…

Spread the love00 देशभर के पर्यटकों और युवाओं को आकर्षित करने की तैयारी, जशपुर की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन संभावनाओं को…
25 को रायपुर में सजेगा प्रदेश के डिजिटल क्रिएटर्स का सबसे बड़ा मंच, मुख्यमंत्री साय होंगे शामिल

25 को रायपुर में सजेगा प्रदेश के डिजिटल क्रिएटर्स…

Spread the love00 *छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026 में प्रदेश की डिजिटल प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान 00 16 मुख्य…