• 13/02/2026

Breaking : रफ्तार का कहर: दो बाइकों की भीषण भिड़ंत में पति-पत्नी समेत 3 की मौत, एक गंभीर

Breaking : रफ्तार का कहर: दो बाइकों की भीषण भिड़ंत में पति-पत्नी समेत 3 की मौत, एक गंभीर
Spread the love

रायपुर।  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार ने तीन जिंदगियां लील ली हैं। विधानसभा थाना इलाके में गुरुवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी और एक अन्य युवक की मौत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दो बाइकों के परखच्चे उड़ गए।

आमने-सामने की भिड़ंत

मिली जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार देर रात की है जब विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं। इस भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई है। मृतकों की पहचान भोजराज विश्वकर्मा निवासी टेकारी, प्यारी बाई विश्वकर्मा भोजराज की पत्नी, शुभम यादव निवासी मांढर के रूप में हुई है।

एक घायल की स्थिति नाजुक

हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस जांच में जुटी

विधानसभा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच कर रही है।

Related post

CM साय ने किया रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार सुविधाओं को मिली नई मजबूती

CM साय ने किया रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का…

Spread the love० अत्याधुनिक सुविधाओं और मशीनरी का किया अवलोकन, मरीजों को एक ही परिसर में बेहतर उपचार मिलने की उम्मीद…
झीरम घाटी पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा : शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- हौसले और विश्वास से बदल रहा बस्तर

झीरम घाटी पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा : शहीदों…

Spread the loveसुकमा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने झीरम घाटी पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि…
कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम : मां की शराब की लत से तंग बेटे ने की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम : मां की शराब…

Spread the loveबालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की शराब पीने की आदत से तंग आकर…