• 17/02/2026

सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा…

सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा…
Spread the love

रायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कोरिया प्रवास के दौरान झुमका जलाशय परिसर में ‘ रामलला दर्शन योजना’ के तहत अयोध्या धाम की पावन यात्रा कर लौटे श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट की। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं का हाल-चाल जाना और उनके आध्यात्मिक एवं भक्तिमय अनुभवों को बड़े ध्यानपूर्वक सुना। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से उन्हें निःशुल्क अयोध्या धाम के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा सम्मानपूर्वक यात्रा की समुचित व्यवस्था किए जाने से यह यात्रा उनके लिए अत्यंत सहज और अविस्मरणीय बन गई।

श्रद्धालुओं ने बताया कि अपने सुदूर गांवों से अयोध्या तक पहुँचना उनके लिए पहले कठिन था, किंतु सरकार की पहल ने इसे संभव कर दिया। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री  साय को ‘हमारे राम’ तैलचित्र भेंट कर आभार व्यक्त किया।

 सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम छत्तीसगढ़ के भांचा हैं और प्रदेशवासियों को उनके दर्शन कराना शासन के लिए सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि सुदूर अंचलों में रहने वाले लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना ही जनसेवा की वास्तविक संतुष्टि है, और सरकार इसी भावना के साथ कार्य कर रही है।

Related post

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल पर डीकेएस अस्पताल रायपुर में हुआ सफल उपचार आर्थिक तंगी बनी थी इलाज…
सरगुजा और बस्तर संभाग में डेयरी विकास को मिलेगी नई गति, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

सरगुजा और बस्तर संभाग में डेयरी विकास को मिलेगी…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य सहकारी डेयरी फेडरेशन…
मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान

मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने गजरथ यात्रा पुस्तक का किया विमोचन 00 मुख्यमंत्री ने कहा – जनसुरक्षा के साथ हाथियों और…