• 20/03/2026

मां बम्लेश्वरी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, 23 से 28 मार्च तक चलेगी नवरात्रि स्पेशल ट्रेन, 63 स्टेशनों पर होगा ठहराव…..

मां बम्लेश्वरी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, 23 से 28 मार्च तक चलेगी नवरात्रि स्पेशल ट्रेन, 63 स्टेशनों पर होगा ठहराव…..
Spread the love

बिलासपुर। मां बम्लेश्वरी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। चैत्र नवरात्रि के दौरान डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में लगने वाले नवरात्रि मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) कोरबा के बीच मेमू स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 23 से 28 मार्च तक चलेगी और इस दौरान 63 स्टेशनों पर रुकेगी। पूरी दूरी तय करने में ट्रेन को करीब 14 घंटे 30 मिनट लगेंगे।

रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर 06883 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–कोरबा मेमू स्पेशल सुबह 5 बजे इतवारी से रवाना होगी और मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुए शाम 7.30 बजे कोरबा पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 06884 कोरबा–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू स्पेशल कोरबा से सुबह 5.10 बजे रवाना होकर निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए शाम 7.30 बजे इतवारी पहुंचेगी।

इतवारी से चलकर ट्रेन सुबह 9.06 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी और 9.11 बजे आगे के लिए रवाना होगी। वापसी में कोरबा से आने वाली ट्रेन दोपहर 1.41 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी और 5 मिनट ठहराव के बाद इतवारी के लिए रवाना होगी।

कलमना, कामठी, कन्हान, भंडारा रोड, तुमसर रोड, तिरोड़ा, गोंदिया, आमगांव, सालेकसा, दरेकसा, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, भिलाई नगर, भिलाई पावर हाउस, रायपुर, उरकुरा, तिल्दा नेवरा, भाटापारा, बिल्हा, चकरभाठा, बिलासपुर, अकलतरा, जांजगीर-नैला, चांपा, उरगा सहित कुल 63 स्टेशनों में ट्रेन का ठहराव रहेगा।

Related post

700 पदों पर जल्द शुरू होगी सहायक प्राध्यापकों की सीधी भर्ती

700 पदों पर जल्द शुरू होगी सहायक प्राध्यापकों की…

Spread the love सीजीपीएससी  के माध्यम से होगी भर्ती रायपुर-राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था के कायाकल्प और युवाओं को रोजगार की…
रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, सहकारिता को नई दिशा देने जुटेंगे प्रदेशभर के प्रतिनिधि रायपुर–मुख्यमंत्री  विष्णु देव…
एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा…

Spread the loveएआई मिशन के जरिए युवाओं को कौशल, रोजगार और नवाचार के मिलेंगे नए अवसर शासन-प्रशासन को अधिक दक्ष, पारदर्शी…